उड़ीसा में करोड़ों की ठगी कर हुआ था फरार, बरेली में हुआ गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। उड़ीसा में करोड़ों की ठगी करने वाले को बरेली में गिरफ्तार कर लिया गया है। उड़ीसा एसटीएफ की टीम ने बरेली पुलिस की मदद से आरोपी को होटल रेडिसन से पकड़ा। सूत्रों के मुताबिक आरोपी पुलिस से बचने के लिए दिल्ली से भागकर बरेली आया था। ठगी करने वाले का नाम दिलीप …
बरेली, अमृत विचार। उड़ीसा में करोड़ों की ठगी करने वाले को बरेली में गिरफ्तार कर लिया गया है। उड़ीसा एसटीएफ की टीम ने बरेली पुलिस की मदद से आरोपी को होटल रेडिसन से पकड़ा।

सूत्रों के मुताबिक आरोपी पुलिस से बचने के लिए दिल्ली से भागकर बरेली आया था। ठगी करने वाले का नाम दिलीप जैन बताया जा रहा है जोकि उड़ीसा निवासी है। दिलीप जैन ने 2016 में चिटफंड कंपनी बनाकर करोड़ों की ठगी के कारनामे को अंजाम दिया था।
