प्रयागराज: धारदार हथियार से गला रेतकर दंपति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के सोरांव क्षेत्र में दंपत्ति की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के मनी का पूरा गांव में देवनारायण (34) पत्नी रंजना (32) और एक वर्षीय पुत्र के साथ रहते थे। मंगलवार की रात घर में घुसकर अज्ञात लोगों …
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के सोरांव क्षेत्र में दंपत्ति की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के मनी का पूरा गांव में देवनारायण (34) पत्नी रंजना (32) और एक वर्षीय पुत्र के साथ रहते थे। मंगलवार की रात घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने देवनारायण और उनकी पत्नी रंजना का धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दिया।
उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह बच्चे की रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो दोनों को रक्तरंजित पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस, डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के सदस्यों ने जांच-पड़ताल की। हालांकि अभी हत्यारों के संबंध में कोई सुराग नहीं लगा है। हत्या का कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कई बिन्दुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
