मुंबई: पूर्व पुलिस कमिश्‍नर परमबीर सिंह के खिलाफ वसूली मामले की जांच के लिए SIT गठित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह और सात अन्य के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस थाने में दर्ज वसूली के मामले तथा अपराध शाखा में दर्ज एक अन्य मामले में जांच करने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मुंबई के पुलिस …

मुंबई। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह और सात अन्य के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस थाने में दर्ज वसूली के मामले तथा अपराध शाखा में दर्ज एक अन्य मामले में जांच करने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले ने 25 जुलाई को एसआईटी गठित करने का आदेश दिया।

उन्होंने बताया कि एसआईटी में सात सदस्य होंगे और इसकी अगुवाई पुलिस उपायुक्त निमित गोयल करेंगे जो स्थानीय शस्त्र विभाग में तैनात हैं। गोयल निगरानी अधिकारी होंगे और देवनार के सहायक पुलिस आयुक्त एम एस मुजावर मामले में जांच अधिकारी होंगे।

अधिकारी ने बताया कि एसआईटी के अन्य सदस्य आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के इंस्पेक्टर परिणाम परब, वसूली रोधी शाखा (एईसी) के इंस्पेक्टर सचिन पुराणिक, आजाद मैदान पुलिस थाने के इंस्पेक्टर विनय घोरपडे, अपराध शाखा के सहायक पुलिस इंस्पेक्टर महेंद्र पाटिल तथा साइबर पुलिस थाने के एपीआई विशाल गायकवाड हैं।

मुंबई पुलिस प्रमुख ने अपने आदेश में एसीपी मुजावर को मरीन ड्राइव पुलिस थाने तथा एसीपी अपराध (डी-वेस्ट) से मामले में सभी संबंधित दस्तावेज लेने के निर्देश दिए। मरीन ड्राइव पुलिस ने गत हफ्ते एक बिल्डर की शिकायत पर परमबीर सिंह, पांच अन्य पुलिस अधिकारियों और दो अन्य लोगों के खिलाफ वसूली, धोखाधड़ी तथा जालसाजी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी।

इसे भी पढ़ें…

लद्दाख में करगिल के विभिन्न क्षेत्रों में फटे बादल, लघु पनबिजली परियोजना को पहुंचा नुकसान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका