रायबरेली: युवती का कोडरी जंगल में मिला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
रायबरेली। युवती की हत्या करके उसके शव को जंगल में फेंक दिया गया । सुबह आसपास के ग्रामीणों ने शव को देखा तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस मामले में छान-बीन कर रही है । मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र का है। शव कोतवाली अंतर्गत धरई के कोडरी के जंगल में मिला है। आशंका जताई जा …
रायबरेली। युवती की हत्या करके उसके शव को जंगल में फेंक दिया गया । सुबह आसपास के ग्रामीणों ने शव को देखा तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस मामले में छान-बीन कर रही है । मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र का है। शव कोतवाली अंतर्गत धरई के कोडरी के जंगल में मिला है। आशंका जताई जा रही है कि युवती की गला घोंटकर हत्या की गई।
फिर शव को जंगल में लाकर फेंका गया है। युवती ने सफेद कलर की शूट और गुलाबी कलर की सलवार पहन रखी है। खबर भेजे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। थानाध्यक्ष सलोन पंकज त्रिपाठी ने बताया की युवती का शव कोडरी जंगल मे पाया गया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को फिलहाल पीएम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
