हल्द्वानी: बारिश से महंगी हुई सब्जियां, दोगुने-तिगुने तक बढ़े सब्जियों के दाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिले में लगातार हो रही बारिश का असर आम जनता पर देखने को मिल रहा है। बारिश से जलभराव, भूस्खलन व आवाजाही में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर मानसून की बारिश से सब्जियों के दाम भी लगातार बढ़ गए हैं। पिछले 15 दिनों में सब्जियों …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिले में लगातार हो रही बारिश का असर आम जनता पर देखने को मिल रहा है। बारिश से जलभराव, भूस्खलन व आवाजाही में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर मानसून की बारिश से सब्जियों के दाम भी लगातार बढ़ गए हैं। पिछले 15 दिनों में सब्जियों के दाम दोगुने बढ़ गए हैं।

इससे आम आदमी की थाली से सब्जियां दूर होते जा रही है। बारिश से जहां सब्जियों की पैदावार में असर पड़ रहा है। मैदानी इलाकों से आने वाली सब्जियों की आवक कम होने से पिछले 15 दिनों की तुलना में सब्जियों के दाम दोगुने हो गई हैं। इसमें फूल गोभी, शिमला मिर्च, मटर आदि के सब्जियों के दाम सबसे ज्यादा बढ़े हैं। व्यापारियों का कहना है कि बारिश होने से सब्जियां खराब व मंडियों तक सब्जियों की आवक कम हो गयी है।

फुटकर विक्रेताओं की मनचाहे दामों के वजह से भी लोंगों को महंगी सब्जियां खरीदनी पड़ रही है।
बारिश के दौरान के सब्जियों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मैदानी इलाकों में बारिश से मंडी तक आने वाली सब्जियां खराब या गल रही हैं। पहाड़ों में लगातार बारिश से सब्जियों की पैदावार लगातार कम हो रही है। ट्रांसपोर्ट का भाड़ा भी महंगा व बरसात के दौरान कई मार्ग बाधित होने से सब्जियां मंडी तक नहीं पहुंच रही हैं। इससे लगातार सब्जियों के दाम बढ़ते जा रहे हैं।

 ग्रामीण इलाकों में तिगुने बढ़े सब्जियों के दाम
शहर से लगते हुए ग्रामीण इलाकों में सब्जियों के दाम ज्यादा महंगे हैं। इसमें गौलापार, दमुवाढूंगा, फतेहपुर, देवलचौड़ आदि इलाकों में सब्जियां तिगुने दामों में बेची जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंगल पड़ाव स्थित छोटी मंडी और बड़ी मंडी के दामों के मुताबिक ग्रामीण इलाकों में दुकानकार महंगी सब्जी बेच रहे हैं।

मैदानों से आने वाली सब्जियां बरसात के कारण खराब या गल रही हैं। वहीं पहाड़ों में लगातार बारिश से सब्जियों का उत्पादन कम हो गया है। इससे सब्जियां मंडी तक नहीं पहुंच रही है। इस कारण सब्जियों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं।-कैलाश जोशी, अध्यक्ष आलू-फल आढ़ती, व्यापारी एसोसिएशन

सब्जियां पिछले सप्ताह इस सप्ताह
आलू 25-30 30-40
प्याज 20-25 35-40
फूल गोभी 40-60 60-80
तोरई 20-30 30-40
बैंगन 25-35 35-45
कटहल 25-30 30-35
शिमला मिर्च 30-35 40-50
लौकी 20-25 30-35
भिंडी 25-30 40-45

 

 

संबंधित समाचार