मिजोरम के ब्रूस से झड़प के बाद त्रिपुरा के 1500 ग्रामीणों ने किया असम में पलायन
अगरतला। उत्तरी त्रिपुरा और मिजोरम सीमा से सेट दमचेरा के विभिन्न गांवों से करीब 1500 ग्रामीणों की असम में पलायन करने की सूचना है। ये लोग दो दिन पहले मिजोरम के ब्रूस तथा त्रिपुरा के मूल निवासियों के बीच झड़प के बाद असम के करीमगंज जिले के नजदीकी क्षेत्रों में पलायन कर गए हैं। पुलिस …
अगरतला। उत्तरी त्रिपुरा और मिजोरम सीमा से सेट दमचेरा के विभिन्न गांवों से करीब 1500 ग्रामीणों की असम में पलायन करने की सूचना है। ये लोग दो दिन पहले मिजोरम के ब्रूस तथा त्रिपुरा के मूल निवासियों के बीच झड़प के बाद असम के करीमगंज जिले के नजदीकी क्षेत्रों में पलायन कर गए हैं। पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) भानूपाड़ा चक्रवर्ती ने बताया कि प्रभावित ग्रामीणों को स्थानीय बाजारों के आश्रय गृहों में रखा गया है। उन्होंने कहा कि स्थिति शांत हो गयी है तथा जीवन सामान्य हो गया है, लेकिन तनाव को बढ़ने से रोकने के लिए प्रशासन ने अपराध संहिता की धारा 144 के तहत पाबंदियों को जारी रखा है।
उन्होंने कहा कि हालम समुदाय के कुछ लोग अपने निवासों से पलायन कर गए हैं तथा उन्होंने असम में स्थापित आश्रय गृहों में शरण ले रखी है। उन्होंने कहा, “हम ऐसे लोगों का पता लगा रहे हैं तथा उनकी घर वापसी की कोशिश कर रहे हैं। हमने घटना की जांच शुरू कर दी है तथा कानून उचित समय पर अपना काम करेगा। अब हमारा काम गांवों में हालात को सामान्य रखना तथा समस्याओं का निदान करके शांति कायम करना है।”
इसे भी पढ़ें…
