सीतापुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। सीतापुर जिले के सिधौली क्षेत्र में हाईवे पर अटरिया थाना क्षेत्र की कुंवरपुर पुलिस चौकी के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से एक साइकिल सवार की मौत हो गयी और एक घायल हो गया। अरविंद निवासी नारायनपुर थाना इटौंजा जिला लखनऊ जिसकी उम्र 22 वर्ष थी अपने रिश्तेदार रामपाल निवासी कमोलिया मजरा जयपालपुर थाना …

सीतापुर। सीतापुर जिले के सिधौली क्षेत्र में हाईवे पर अटरिया थाना क्षेत्र की कुंवरपुर पुलिस चौकी के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से एक साइकिल सवार की मौत हो गयी और एक घायल हो गया। अरविंद निवासी नारायनपुर थाना इटौंजा जिला लखनऊ जिसकी उम्र 22 वर्ष थी अपने रिश्तेदार रामपाल निवासी कमोलिया मजरा जयपालपुर थाना अटरिया उम्र 24 वर्ष के साथ हाईवे पर साइकिल से बाजार आ रहा था।

उसी दौरान कुंवरपुर पुलिस चौकी के पास एक अज्ञात वाहन उसको जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया। जिससे दोनों साइकिल सवार घायल हो गए। घायलों को डायल 112 पुलिस द्वारा सीएचसी सिधौली लाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। जबकि रामपाल का सीएचसी पर इलाज किया जा रहा है।

संबंधित समाचार