मिर्जापुर: बकरियां लादकर भाग रहे पशु तस्करों की गाड़ी गड्ढे में फंसी, जानें फिर क्या हुआ?
मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के मवई कलां गांव में मंगलवार की देर रात पशुपालक चौधरी कोल के घर के अहाते में बंधी 6 बकरियों को स्कार्पियो गाड़ी में लादकर भाग रहे पशु तस्करों की गाड़ी लालगंज थाना क्षेत्र के बघई गांव में पेयजल परियोजना के पाइप लाइन के खोदे गए गड्ढे में …
मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के मवई कलां गांव में मंगलवार की देर रात पशुपालक चौधरी कोल के घर के अहाते में बंधी 6 बकरियों को स्कार्पियो गाड़ी में लादकर भाग रहे पशु तस्करों की गाड़ी लालगंज थाना क्षेत्र के बघई गांव में पेयजल परियोजना के पाइप लाइन के खोदे गए गड्ढे में फंस गई। गाड़ी के गढ्ढे में बुरी तरह से फंसने पर पशु तस्कर गाड़ी में लदी बकरियों को मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। थाना क्षेत्र के मवई कलां गांव निवासी पशुपालक चौधरी अपने घर के अहाते में 7 बकरियों को बांधकर घर में सो रहे थे कि देर रात करीब एक बजे के लगभग पशुपालक की पत्नी ललिता कोल घर में बंधी भैंस बच्चा जन रही थी। जिसे देखने के लिए उठी तो देखा कि घर के सामने स्कार्पियों गाड़ी खड़ी है और दो लोगों द्वारा बकरियों को गाड़ी में लादा जा रहा है।
पशुपालक की पत्नी ने यह देखकर हल्ला मचाने लगी, लेकिन तब तक पशु तस्कर 6 बकरियों को लादकर लालगंज की तरफ बिना गाड़ी की लाइट जलाए ही भाग निकले। पशु पालक चौधरी ने देखा कि एक बकरी को छोड़कर सभी बकरियां गायब हैं। पशु पालक ग्रामीणों के सहयोग से गाड़ी का पीछा करते हुए तिलांव पुलिस चौकी पर पहुंचा, लेकिन गाड़ी का कहीं अता-पता नही चला। पशुपालक ने घटना की जानकारी चौकी प्रभारी धर्म नारायण भार्गव को दिया और डायल 112 पर फोन बकरियों को लादकर ले जाने की जानकारी दी। बुधवार सुबह बघई गांव में सड़क पर बंद लावारिस गाड़ी को देखकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि गाड़ी पाइप लाइन के लिए खोदे जा रहे गढ्ढे में बुरी तरह से फंसी हुई है और दरवाजा बंद है।
गाड़ी के भीतर बकरियों को देखकर मामला संदिग्ध समझ में आने पर ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी तिलांव को सूचना दी। पशु तस्करों ने बकरियों का मुंह रस्सी से बांध दिया था जिससे वह आवाज भी नही निकाल पा रही थी। गुस्साए ग्रामीणों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर बकरियों का मुंह खोला और उन्हें गाड़ी से नीचे उतारा। ग्रामीणों की सूचना पर बघई गांव पहुंचे चौकी प्रभारी तिलांव धर्म नारायण भार्गव ने बकरियों को गाड़ी से उतरवाकर पशुपालक चौधरी को सुपुर्द कर गाड़ी को कब्जे में लेते हुए लालगंज थाना परिसर में खड़ी करवा दिया गया।
