बरेली: आगामी सत्र से नई शिक्षा नीति से विवि में होगी पढ़ाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नई शिक्षा नीति 2020 को लागू हुए गुरुवार 29 जुलाई को पूरा एक साल हो जाएगा। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साल पूरा होने पर लाइव होंगे। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एक साल में नई शिक्षा नीति के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति को लागू …

बरेली, अमृत विचार। नई शिक्षा नीति 2020 को लागू हुए गुरुवार 29 जुलाई को पूरा एक साल हो जाएगा। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साल पूरा होने पर लाइव होंगे। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एक साल में नई शिक्षा नीति के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति को लागू कर दिया गया और आगामी सत्र से इसी नीति से स्नातक व परास्नातक में पढ़ाई होगी। जल्द ही स्नातक, परास्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी भी महाविद्यालयों को उपलब्ध करा दी जाएगी। नई शिक्षा नीति के तहत एंट्री और एग्जिट सिस्टम भी लागू होगा। छात्र कभी भी पढ़ाई शुरू कर सकता है। सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री की भी व्यवस्था की गई है।

नई शिक्षा नीति के तहत विश्वविद्यालय में 13 तरह के सेल और निदेशालयों का भी गठन किया जा चुका है। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने मंगलवार को राज्यपाल से विश्वविद्यालय की प्रगति से अवगत कराया था। उन्होंने बुधवार को उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से मुलाकात कर विवि की प्रगति के बारे में जानकारी दी।

संबंधित समाचार