आजमगढ़: एंबुलेंस चालकों के समर्थन में उतरे सपाई, सरकार पर लगाए ये आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। एंबुलेंस चालकों की मांगों का समर्थन करते हुए सपा ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। कहा कि एंबुलेंस सेवा ठप होने से जनता की परेशानी बढ़ गई है। ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में 102, 108 एंबुलेंस देकर क्रांतिकारी …

आजमगढ़। एंबुलेंस चालकों की मांगों का समर्थन करते हुए सपा ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। कहा कि एंबुलेंस सेवा ठप होने से जनता की परेशानी बढ़ गई है। ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में 102, 108 एंबुलेंस देकर क्रांतिकारी कदम उठाया था। इससे गरीब, असहाय जनता विशेष परिस्थितियों में उसका लाभ लेती थी।

कोरोना काल में एंबुलेंस कर्मियों ने जान हथेली पर रखकर कार्य किया, लेकिन आज लग रहा है कि सरकार को जनता की तकलीफों से कोई लेना-देना नहीं है। प्राइवेट एंबुलेंस की सेवा मंहगी होने के कारण आम आदमी के वश की नहीं है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक आलमबदी, नफीस अहमद आदि थे।

 

संबंधित समाचार