बरेली: सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी, पैसे वापस मांगे तो धमकाया
देवरनियां। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपने ही गांव के एक युवक से फर्जी सीएमओ का बेटा बनकर सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर पैंतीस हजार रुपये की ठगी कर ली। जब नौकरी नहीं मिली तो पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। रकम वापस मांगने पर आरोपी ने उसे धमकाया। इस मामले …
देवरनियां। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपने ही गांव के एक युवक से फर्जी सीएमओ का बेटा बनकर सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर पैंतीस हजार रुपये की ठगी कर ली। जब नौकरी नहीं मिली तो पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। रकम वापस मांगने पर आरोपी ने उसे धमकाया। इस मामले की तहरीर पुलिस को दी गयी है मगर पुलिस ने अभी इसे दर्ज नहीं किया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जाफरा निवासी चरन सिंह पुत्र लल्ला सिंह ने देवरनियां पुलिस को शिकायत पत्र देकर बताया कि तीन माह पूर्व गांव का ही परवेज पुत्र नौशर अली ने अपने को सीएमओ अमरोहा द्वारा गोद लिए जाने की बात कहकर(दत्तक पुत्र) पीड़ित को सीएमओ कार्यालय में ड्राइवर के पद पर नौकरी लगवाने की बात कही और फर्जी सीएमओ से फोन पर बात कराई। परवेज ने पीडित चरन सिंह को नौकरी का झांसा देकर दो बार में उससे पैंतीस हजार रुपये की ठगी कर ली।
करीब तीन माह बीत जाने के बाद भी नौकरी न मिलने पर पीड़ित को अपने साथ ठगी का एहसास हुआ। आरोपी परवेज से अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने पीड़ित चरन सिंह को किसी अन्य व्यक्ति द्वारा फोन कराकर धमकी दिलाई गयी। जिस पर फोन करने वाले व्यक्ति ने अपने को एसओ पुलिस लाइन बरेली बताया।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी परवेज एक ठग है, जोकि पुलिस का लोगो लगी बाइक व व्हाट्सएप पर पुलिस की डीपी लगाता है।आरोप है कि आरोपी अन्य लोगों से भी ठगी कर चुका है। इस मामले मे देवरनियां इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। मामला सत्य होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।
