अल्मोड़ा: नाले में बहे होमगार्ड का नहीं कोई सुराग, पुलिस और एनडीआरएफ की टीम का अभियान जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। बीते दिवस चौखुटिया के अगनेरी मंदिर के पास स्थित नौगाड़ गधेरे में स्कूटी के साथ बहे होमगार्ड राकेश को दूसरे दिन भी कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। रेस्क्यू टीम ने होमगार्ड की तलाश में रामगंगा नदी का एक बड़ा हिस्सा खंगाल डाला है। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। बुधवार …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। बीते दिवस चौखुटिया के अगनेरी मंदिर के पास स्थित नौगाड़ गधेरे में स्कूटी के साथ बहे होमगार्ड राकेश को दूसरे दिन भी कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। रेस्क्यू टीम ने होमगार्ड की तलाश में रामगंगा नदी का एक बड़ा हिस्सा खंगाल डाला है। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है।

बुधवार की तड़के सोनगांव निवासी होमगार्ड राकेश रात की डयूटी कर अपने घर को लौटते वक्त नौगाड़ गधेरे की चपेट में आ गया था। गधेरे में उसकी स्कूटी दिखने के बाद मामले की जानकारी फैली तो आनन फानन में उसकी खोजबीन शुरू की गई। स्थानीय लोगों समेत पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने यहां रेस्क्यू शुरू किया।

लेकिन बुधवार को उसका कोई पता नहीं चला। गुरुवार को रेस्क्यू टीम ने फिर भिकियासैंण से भी कई आगे तक सर्च अभियान चलाया। लेकिन लापता होमगार्ड का अब भी कोई पता नहीं चल पाया है। रेस्क्यू टीम के अधिकारियों ने बताया कि रामगंगा नदी का जलस्तर बढऩे और पानी गंदा होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल राकेश की खोजबीन में रेस्क्यू अभियान जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

संबंधित समाचार