हरदोई: आज भी जारी रही एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल, जिलाध्याक्ष ने किया बड़ा ऐलान
हरदोई। 108 ,102 एंबुलेंस की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही एंबुलेंस के अभाव में लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। बताते चलें अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 108,102 एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर हैं। चौथे दिन भी एंबुलेंस के पहिए जाम रहे जिला अध्यक्ष लियाकत ने बताया कि जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी …
हरदोई। 108 ,102 एंबुलेंस की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही एंबुलेंस के अभाव में लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। बताते चलें अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 108,102 एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर हैं। चौथे दिन भी एंबुलेंस के पहिए जाम रहे जिला अध्यक्ष लियाकत ने बताया कि जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी से वार्ता के बाद इमरजेंसी सेवा के लिए उन्होंने 25 गाड़ियां चलाने की छूट दे दी है।
उन्होंने यह भी कहा कि गुरुवार की शाम तक अगर वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला तो जिले में चलने वाली 100 एंबुलेंस की चाबी वह लोग जिला प्रशासन को सौंप कर अगली रणनीति के लिए प्रदेश मुख्यालय परजाएंगे। एंबुलेंस के न चलने से मरीजों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र की प्रसूताओं को ऐसे बरसात के मौसम में अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने में काफी असुविधा हो रही है।
दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से जिन महिलाओं को जिला मुख्यालय रिफर कर दिया जाता है उनके लिए यह बहुत बड़ी समस्या है। एंबुलेंस की हड़ताल का फायदा उठाकर अन्य वाहन चालक मरीजों से मनमाना पैसा वसूल रहे हैं । जिससे मरीजों के परिजनों को काफी असुविधा पहुंच रही है। उधर एंबुलेंस चालक अपनी मांगें न पूरी होने तक हड़ताल पर डटे हुए हैं।
