लखनऊ: मांगों को लेकर निकाय कर्मियों ने किया प्रदर्शन, दी ये बड़ी चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर गुरुवार को निकाय कर्मियों ने मुख्यालयों धरना प्रदर्शन किया। लखनऊ नगर निगम सहित कानपुर, आगरा, गाजियाबाद, गोरखपुर, मेरठ, अलीगढ़, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, बरेली, वाराणसी, इलाहाबाद आदि प्रदेश की इकाईयों ने 30 सूत्रीय एवं प्रमुख 7 सूत्रीय मांगों पर नगर विकास मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर गुरुवार को निकाय कर्मियों ने मुख्यालयों धरना प्रदर्शन किया। लखनऊ नगर निगम सहित कानपुर, आगरा, गाजियाबाद, गोरखपुर, मेरठ, अलीगढ़, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, बरेली, वाराणसी, इलाहाबाद आदि प्रदेश की इकाईयों ने 30 सूत्रीय एवं प्रमुख 7 सूत्रीय मांगों पर नगर विकास मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। लंबित मांगों पर कार्रवाई ना होने से कर्मियों ने रोष व्यक्त किया। लखनऊ इकाई का ज्ञापन नगर आयुक्त के प्रतिनिधि के रूप में अमित कुमार अपर नगर आयुक्त को सौंपा गया।

महासंघ ने ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार एवं शासन से यह भी अनुरोध किया कि यदि महासंघ द्वारा घोषित आन्दोलन के पूर्व लम्बित मांगों का समाधान नहीं निकाला गया तो प्रदेश का निकाय कर्मचारी एक बड़े आन्दोलन के लिए बाध्य होगा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र ने बताया कि 7 अगस्त को पूरे प्रदेश की निकायों द्वारा कार्यबन्दी कर रोष व्यक्त किया जायेगा। जिसके बाद भी मांगों का सार्थक निर्णय नहीं निकला तो 27 अगस्त को राजधानी लखनऊ पर एक विशाल रैली के माध्यम से आर-पार की लड़ाई की घोषणा की जायेगी।

प्रदेश प्रवक्ता कैसर रजा ने कहा कि महासंघ पिछले 2 वर्षों से निरन्तर शासन, स्थानीय प्रशासन को आन्दोलन के माध्यम से ध्यानाकर्षण कराता चला आ रहा है लेकिन दुर्भाग्य है कि आज प्रदेश के निकाय कर्मचारियों को न तो समय से वेतन, पेशन एवं मृतक आश्रितों की नियुक्ति उनकी शैक्षिक योग्यतानुसार किया जाना तथा सेवा सम्बन्धी, वेतन विसंतियां, दैनिक वेतन, संविदा कर्मचारियों का  विनियिमतीकरण तथा सफाई कर्मचारी सहित आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा नीति एवं उनके सुरक्षित भविष्य के लिए ना कोई नीति बनायी जा रही है। ऐसी स्थिति में प्रदेश के निकाय कर्मचारियों को आन्दोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।

संबंधित समाचार