अमेठी: विनियमन समीक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित, दिए गए ये प्रमुख निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति की बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभापति दीपक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समिति के सदस्य बृजेश कुमार सिंह (प्रिंसू), रमेश मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, जिलाधिकारी अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर लाठर उपस्थित रहे। बैठक में समिति ने …

अमेठी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति की बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभापति दीपक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समिति के सदस्य बृजेश कुमार सिंह (प्रिंसू), रमेश मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, जिलाधिकारी अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर लाठर उपस्थित रहे। बैठक में समिति ने जनपद के विभिन्न प्रकरणों के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्ट्रेट के लिपिक संवर्ग के पदों पर पदोन्नति किए जाने, कोतवाली मुसाफिरखाना के प्रभारी निरीक्षक, पुलिसकर्मियों द्वारा युवक को प्रताड़ित किए जाने, साइबर क्राइम के अपराध की रोकथाम, ऑनलाइन मनी ट्रांसफर धोखाधड़ी, विकासखंड जामो, शाहगढ़, गौरीगंज क्षेत्र के अंतर्गत गुलालपुर ड्रेन की जल निकासी की व्यवस्था हेतु ड्रेन की खुदाई/सफाई कराए जाने, पिपरी ग्राम सभा में गोमती नदी के कटान से किसानों की कई एकड़ सिंचित भूमि प्रभावित होने, ब्लॉक व तहसील मुसाफिरखाना शिक्षा समिति गाजनपुर दुवरिया के सदस्यों द्वारा फर्जी कागजात से पुनः पंजीकरण कराए जाने, असलदेव देवी इंटर कॉलेज पीपरपुर के प्रबंधक द्वारा शिक्षकों का उत्पीड़न किए जाने, ट्रांसफार्मर प्रतिस्थापन, समुचित विद्युत आपूर्ति, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय, नगर पालिका जायस और टाउन एरिया मुसाफिरखाना में काशीराम आवास योजना के भवन निर्माण का आवंटन में अनियमितता किए जाने, नगर पालिका गौरीगंज के अंतर्गत आने वाले गांव में नगरीय लाइट दिए जाने तथा विकासखंड तिलोई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अलाईपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बैठक में चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में सभापति ने मौजूद समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि विनियमन समीक्षा समिति से संबंधित समस्त प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराएं साथ ही समिति द्वारा मांगी गई सूचनाओं को तत्काल उपलब्ध कराएं तथा जनप्रतिनिधियों एवं जनसामान्य के फोन जरूर उठाएं। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बैठक में सभापति एवं समिति के अन्य सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आश्वस्त किया कि उक्त बैठक में जो भी प्रकरण जिस भी विभाग से संबंधित आए हैं उन सभी प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराकर समिति को अवगत कराया जाएगा।

बैठक का संचालन जिला विकास अधिकारी प्रदीप कुमार पांडे ने किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुधीर रुंगटा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आशुतोष दुबे, परियोजना अधिकारी डूडा उमाशंकर वर्मा, अधीक्षण अभियंता विद्युत, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

संबंधित समाचार