हल्द्वानी: नगर निगम को टैक्स नहीं देने पर कार्यदायी संस्था को नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम की ओर से शहर में लगाए गए बस शेल्टर पर लगे होर्डिंग का टैक्स जमा नहीं करने पर निगम कार्यदायी संस्था को नोटिस भेजने वाला है। अगर इस बार भी कार्यदायी संस्था की ओर से टैक्स जमा नहीं किया गया तो निगम संबंधित कार्यदायी संस्था को बैल्क लिस्ट में शामिल …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम की ओर से शहर में लगाए गए बस शेल्टर पर लगे होर्डिंग का टैक्स जमा नहीं करने पर निगम कार्यदायी संस्था को नोटिस भेजने वाला है। अगर इस बार भी कार्यदायी संस्था की ओर से टैक्स जमा नहीं किया गया तो निगम संबंधित कार्यदायी संस्था को बैल्क लिस्ट में शामिल कर देगा।

शहर में नगर निगम की ओर से 14 बस शेल्टर लगाए गए हैं। इन शेल्टरों पर होर्डिंग लगाने को संस्था व निगम के बीच टेंडर किया जाता है। जिसके तहत तय होर्डिंग का टैक्स कार्यदायी संस्था को निगम को जमा करना पड़ता है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार कार्यदायी संस्था की ओर से दो साल से निगम को टैक्स जमा नहीं किया गया है। निगम कारदायी संस्था को अभी तक टैक्स जमा करने को तीन बार नोटिस जमा कर चुका है, लेकिन कारदायी संस्था की ओर से सुनी की असुनी की गई है।

इसे लेकर निगम ने अब सख्त रुख अपनाते हुए कार्यदायी संस्था को चौथा नोटिस भेजने का निर्णय लिया है। नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने कहा कि अगर कारदायी संस्था की ओर से जल्द टैक्स नहीं भरा जाएगा तो कारदायी संस्था को ब्लैक लिस्ट में शामिल कर दिया जाएगा। जिसके बाद से संबंधित कार्यदायी संस्था कभी भी निगम के साथ टेंडर नहीं कर पाएगा।

संबंधित समाचार