बिजनौर : एपी समेत 7 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को दिया पत्र, जानिए क्या रही वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नहटौर, अमृत विचार। एनआरसी व सीएए के विरोध के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। इस मामले में मृतक के भाई ने निवर्तमान पुलिस अधीक्षक सहित 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए सीजीएम न्यायालय बिजनौर में प्रार्थना पत्र दिया है। पत्र में मामले की जांच की मांग …

बिजनौर/नहटौर, अमृत विचार। एनआरसी व सीएए के विरोध के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। इस मामले में मृतक के भाई ने निवर्तमान पुलिस अधीक्षक सहित 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए सीजीएम न्यायालय बिजनौर में प्रार्थना पत्र दिया है। पत्र में मामले की जांच की मांग की गई है।

विगत वर्ष 20 दिसंबर 2019 को एनआरसी व सीएए के प्रदर्शन के दौरान नहटौर में पुलिस व भीड़ के बीच झड़प हो गई थी, जिसमें मोहल्ला मंगू चरखी नौधा निवासी सुलेमान की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के भाई शुऐब ने उस समय थाने सहित उच्चाधिकारियों को शिकायत कर जांच की मांग की थी। उसका आरोप है कि उसके भाई को न्याय नहीं मिला।

अब उसने निवर्तमान पुलिस अधीक्षक सहित 7 पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए न्यायालय सीजीएम बिजनौर में प्रार्थना पत्र दिया है। उनका आरोप है कि घटना के दिन उसका भाई सुलेमान जुमे की नमाज पढ़कर घर जा रहा था। जैसे ही वह एजेंसी चौराहे पर पहुंचा तो पुलिस ने उसके भाई सुलेमान को पकड़ लिया और खींचते हुए घास मंडी के मदरसे के पास गली में ले गए।

निवर्तमान एसपी के कहने पर कांस्टेबल ने उसके भाई को गोली मार दी थी। इस घटना को कई लोगों ने देखा है। प्रार्थी न्याय पाने के लिए पुलिस के आला अधिकारी, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से शिकायत कर न्याय की गुहार लगा चुका है, लेकिन आज तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने सीजीएम न्यायालय बिजनौर का दरवाजा खटखटाया है। सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील महमूद प्राचा व अहमद जकावत और उनकी टीम इस वाद की पैरवी कर रहे हैं।

संबंधित समाचार