लखनऊ: क्लैट का रिजल्ट जारी, मेधावियों ने बढ़ाया राजधानी का मान
लखनऊ। देशभर के विधि विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आयोजित कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट (क्लैट) में इस बार भी राजधानी के मेधावियों ने मान बढ़ाया। राजधानी की अनन्या तांगड़ी ने ऑल इंडिया रैंक 28 और रोहन श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया रैंक 70 हासिल की। वहीं, आर्यन कुमार मिश्रा को118 वीं ऑल इंडिया रैंक मिली है। …
लखनऊ। देशभर के विधि विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आयोजित कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट (क्लैट) में इस बार भी राजधानी के मेधावियों ने मान बढ़ाया। राजधानी की अनन्या तांगड़ी ने ऑल इंडिया रैंक 28 और रोहन श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया रैंक 70 हासिल की। वहीं, आर्यन कुमार मिश्रा को118 वीं ऑल इंडिया रैंक मिली है। करीब 55 मेधावियों ने क्लैट 2021 की परीक्षा में 150 से 900 रैंक तक पास किया है।
सीएमएस के कुल 22 छात्र क्लैट परीक्षा परिणाम में सफल हुए हैं, जिनमें आर्यन कुमार मिश्रा, देवेश प्रताप माल, अरिन्दम चतुर्वेदी, अक्षिता पाल, आलिया फातिमा, दिव्यांका पाण्डेय, अनुष्का श्रीवास्तव, अथर्व श्रीवास्तव, प्रज्जवल सिंह, श्रेया यादव, अनुष्का गुप्ता, इशिता शर्मा, कुश शर्मा, काव्य श्रीवास्तव, यश सिंह, सौरव सिंह, वियत तिवारी, निष्ठा श्रीवास्तव, सौम्य त्रिपाठी, ज्येष्ठ बरनवाल, प्राची अग्रवाल और आनवी अग्रवाल शामिल है।
ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू
क्लैट से पास करने वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग राष्ट्रीय विधि विवि 29 जुलाई से शुरू करेगा। ऑनलाइन काउंसलिंग में सीट आवंटन मेरिट और प्रवेश के समय दी गई वरीयता के क्रम में होगा। काउंसलिंग में न्यूनतम पांच चरण होंगे। छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया के दौरान आवंटित सीटों को सुरक्षित करने के लिए पचास रुपए जमा करने होंगे। नौ अगस्त को दूसरी सूची जारी होगी।
दूसरी सूची में जिन छात्रों के नाम होंगे, उनकी काउंसलिंग नौ और 10 अगस्त को होगी। तीसरी, चौथी और पांचवी सूची क्रमश: 13, 17 और 20 अगस्त को जारी होगी। प्रत्येक सूची के बाद अभ्यर्थियों के पास सीट लॉक करने के लिए सिर्फ दो दिन का समय होगा। इस प्रक्रिया के बाद भी कोई सीट खाली रह जाती है तो अभ्यर्थियों को कटऑफ के आधार पर अलग से आवेदन करना होगा।
अनन्या तांगड़ी: ऑल इंडिया रैंक 28 हासिल किए अनन्या तांगड़ी ने बताया कि दाखिले को लेकर उनकी प्राथमिकता राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय बेंगलुरु है। उनके पिता विवेक तागड़ी स्कूल संचालक और मां सुगंधा तागड़ी गृहणी हैं। उन्होंने लोरेटो कॉन्वेंट से इंटरमीडिएट में 98.75 फीसदी अंक हासिल किए। अनन्या का कहना है कि नियमित पढ़ाई कभी व्यर्थ नहीं जाती।
रोहन: ऑल इंडिया रैंक 70 हासिल किए रोहन ने बताया कि शुरुआत से ही उनका रुझान कॉरपोरेट लॉ की तरफ था। लीगल रीजनिंग में बहुत रूचि है। उनकी प्राथमिकता राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय बेंगलुरू है। उनके पिता अरुण श्रीवास्तव केनरा बैंक में एजीएम और मां अनीता प्रसाद गृहणी हैं। उनका कहना है कि लक्ष्य पाने के लिए अभी आगे बहुत मेहनत करनी है।
