बरेली: नौकरी का झांसा देकर की ठगी, दबिश से पहले आरोपी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देने वाले आरोपी के घर गुरुवार को बनारस की पुलिस टीम ने दबिश दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। वाराणसी के शिवपुरी के रहने वाले जितेंद्र …

बरेली, अमृत विचार। रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देने वाले आरोपी के घर गुरुवार को बनारस की पुलिस टीम ने दबिश दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

वाराणसी के शिवपुरी के रहने वाले जितेंद्र यादव व उसके साथियों को रेलवे में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर विपिन यादव ने पैसे ऐठने के बाद ज्वाइनिंग लेटर भी जारी किए थे। इसके बाद जितेंद्र यादव ने विपिन कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपित की तलाश के लिए बनारस पुलिस ने कई बार दबिश दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा, फिर वह वाराणसी से बरेली भाग गया।

बनारस से आए उप निरीक्षक दान बहादुर यादव ने बताया कि आरोपी विपिन कुमार बनारस में रहता था। ठगी के बाद वह बरेली आ गया। उसने नया ठिकाना इस्लामियां इंटर काॅलेज के पास बना लिया। चस्पा की गई नोटिस के जरिए आरोपित को तीन दिन के भीतर न्यायालय में पेश होने की बात कही गई है। आरोपित ठग के खिलाफ वाराणसी के शिवपुरी थाने में धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है।

इसे भी पढ़ें…

बरेली: आरक्षण कार्यालय में वायरल हुआ कर्मचारियों का नाच, डीआरएम ने बैठा दी जांच

संबंधित समाचार