बरेली: लो-वोल्टेज के कारण किला उपकेन्द्र से जुड़े उपभोक्ता परेशान
बरेली, अमृत विचार। किला उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों मोहल्लों में गुरुवार को लो-वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे। एक फेस आने से घरों में लगे बिजली के उपकरण भी नहीं चल सके जिसको लेकर उपभोक्ता दिनभर उपकेन्द्र पर फोन करके फाल्ट को ठीक कराने की शिकायत दर्ज कराते रहे। शहर के जगतपुर और कुतुबखाना …
बरेली, अमृत विचार। किला उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों मोहल्लों में गुरुवार को लो-वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे। एक फेस आने से घरों में लगे बिजली के उपकरण भी नहीं चल सके जिसको लेकर उपभोक्ता दिनभर उपकेन्द्र पर फोन करके फाल्ट को ठीक कराने की शिकायत दर्ज कराते रहे। शहर के जगतपुर और कुतुबखाना इलाके में उपभोक्ता बिजली कटौती से परेशान रहे।
गर्मी के प्रकोप के चलते शहर में लो-वोल्टेज और बिजली कटौती का संकट गहरा गया है। गुरुवार को किला उपकेंद्र से जुड़े बाकरगंज, जसोली, मलूकपुर, गढ़ी चौकी, किला जामा मस्जिद, स्वालेनगर समेत कई मोहल्ले में बिजली के लो-वोल्टेज आने से घरों में लगे बिजली के उपकरण नहीं चल सके। जगतपुर और किला उपकेन्द्र में बिजली कटौती होने से उपभोक्ता बेहाल रहे।
गुरुवार रात किला उपकेंद्र के अवर अभियंता सुनील पटेल उपकेंद्र पर पहुंचे। उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि फाल्ट मिलने की सूचना पर मौके पर जाएं, फाल्ट ठीक करके बिजली सप्लाई दुरुस्त करें। शहर विद्युत अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल ने बताया कि मेंटीनेस का काम शुरू करा दिया गया है। गुरुवार को शहर में कई जगह बिजली के पोलों पर डिश और जनरेटर के लटक रहे तारों को हटाया गया है।
इसे भी पढ़ें…
