आज का राशिफल | 30 जुलाई, 2021
मेष आज करियर से संबंधित नए अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहने वाले हैं। अनजान लोगों से अपने मन की बातें शेयर न करें। दोपहर के बाद धीरे-धीरे परिस्थितियां अनुकूल होने लगेंगी। वृष आज आवश्यक कार्यों को दोपहर तक पूर्ण कर लें। ऑफिस में सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। …
मेष
आज करियर से संबंधित नए अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहने वाले हैं। अनजान लोगों से अपने मन की बातें शेयर न करें। दोपहर के बाद धीरे-धीरे परिस्थितियां अनुकूल होने लगेंगी।
वृष
आज आवश्यक कार्यों को दोपहर तक पूर्ण कर लें। ऑफिस में सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। दोस्तों के साथ मनोरञ्जन का आनन्द उठायेंगे। व्यापार में आपको थोड़ा ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
मिथुन
आज परिवारजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नया काम शुरू करने के लिए समय उत्तम है। प्रेम सम्बन्धों में सामंजस्य बना कर रखें। सफलता के नये द्वार खुलने की सम्भावना है। दूसरों के सहयोग से आपके काम बन सकते हैं।
कर्क
आज सीनियर्स की बातों पर गंभीरता से ध्यान दें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें। छुट्टी का अच्छा आनन्द उठाएंगे। विद्यार्थियों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। जॉब में स्थान परिवर्तन हो सकता है।
सिंह
आज दूसरों के मामलों में आपको टोका-टाकी नहीं करनी चाहिए। पिता के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। तनाव के कारण आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। लोग आपके कार्यों का विरोध कर सकते हैं। तले-भुने खानपान के सेवन से बचें।
कन्या
आज व्यापार में आपको बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। धन उधार लेन-देन से बचें। सरकारी कार्यों में थोड़ी बाधा आयेगी। आपको गुरु का सहयोग मिलेगा। परिजनों की थोड़ी चिंता रहेगी।
तुला
आज आपका मन शान्त रहेगा। व्यापार में साझेदारों का सहयोग मिलेगा। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को करियर में शानदार मौके मिल सकते हैं। सेहत काफी अच्छी रहेगी। सगे-संबंधियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। दाम्पत्य संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
वृश्चिक
आज मीडिया से जुड़े लोगों की चुनौती बढ़ सकती है। अपने कार्य दूसरों के भरोसे न छोड़ें। पिता तुल्य व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। ऑफिस में काम गति में पूर्ण होंगे। आज पेन्डिंग कार्यों को निपटाने के लिये दिन बहुत अच्छा है।
धनु
आज लोग आपसे काफी अपेक्षा रखे हुए हैं। आपके ऊपर इन्हीं अपेक्षाओं का दबाव रहेगा। कामकाज को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। संतान के विवाह को लेकर चिंता रहेगी। विरोधी आपके विरुद्ध षड्यन्त्र रच सकते हैं।
मकर
आज भाग्य का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। आलस्य के कारण अवसरों को चूक सकते हैं। आप सफलता के लिये स्वार्थी हो सकते हैं। बड़े भाई-बहनों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। मनोबल में कमी महसूस करेंगे।
कुंभ
आज ऑनलाइन शॉपिंग में आप काफी धन खर्च करेंगे। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों का आनन्द लेंगे। आपकी विचारशैली में नयापन आयेगा। जन सम्पर्क से जुड़े कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहने वाला है।
मीन
आज धर्म-अध्यात्म के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। माइग्रेन और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। वाचाल प्रवृत्ति के लोगों को अपने स्वभाव पर नियन्त्रण रखें। आपको सुबह-शाम व्यायाम अवश्य करना चाहिये। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।
