बरेली: शीरान रजा के विरुद्ध वसूली वारंट जारी
बरेली, अमृत विचार। निदा खान को भरण पोषण की रकम लंबे समय से अदा न करने पर अदालत ने शीरान रजा के खिलाफ वसूली वारंट जारी किया है। निदा खान ने पति से बकाया 1,17,750 रुपये दिलाये जाने के लिए कोर्ट के समक्ष हाजिर होकर अर्जी दी थी जिस पर अदालत ने शीरान के विरुद्ध …
बरेली, अमृत विचार। निदा खान को भरण पोषण की रकम लंबे समय से अदा न करने पर अदालत ने शीरान रजा के खिलाफ वसूली वारंट जारी किया है। निदा खान ने पति से बकाया 1,17,750 रुपये दिलाये जाने के लिए कोर्ट के समक्ष हाजिर होकर अर्जी दी थी जिस पर अदालत ने शीरान के विरुद्ध वसूली वारंट जारी कर एसएसपी को पैरवी के लिए आदेशित किया। केस की सुनवाई के लिए 18 अगस्त की तिथि नियत की है।
पूरे मामले में निदा खान ने बताया कि पिछली बार एक लाख का वारंट था लेकिन चौकी इंचार्ज पांच हजार रुपये कोर्ट में लेकर पहुंचे थे जिस पर कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा था कि अगर रिकवरी पूरी नहीं हुई तो गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई। यही वजह रही कि इस बार कोर्ट ने एसएसपी को पैरवी के लिए आदेशित किया है।
निदा खान ने बताया कि अब वह एसएसपी से मिलकर गुहार लगाएंगी कि या तो उनके पैसे दिलवाए जाएं या फिर गिरफ्तारी हो। कोरोना का बहाना बनाकर वारंट से बचा नहीं जा सकता क्योंकि कोविड तो सभी के लिए है।
