बरेली: ईडी ने शराब कारोबारी अजय जयसवाल के घर की छापेमारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शराब कारोबारी अजय जयसवाल के घर 100 फुटा रोड स्थित बन्नूवाल कॉलोनी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारकर पूछताछ की। अजय जयसवाल का कानपुर, सहारनपुर, उन्नाव में शराब का बड़ा काम है। यहां आकर ईडी को पता चला कि अजय और उनकी पत्नी का विवाद चल रहा है और बहुत ही …

बरेली, अमृत विचार। शराब कारोबारी अजय जयसवाल के घर 100 फुटा रोड स्थित बन्नूवाल कॉलोनी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारकर पूछताछ की। अजय जयसवाल का कानपुर, सहारनपुर, उन्नाव में शराब का बड़ा काम है। यहां आकर ईडी को पता चला कि अजय और उनकी पत्नी का विवाद चल रहा है और बहुत ही जल्द दोनों के बीच में तलाक होने वाला है। इसके बाद टीम यहां से वापस लौट गई।

24 मार्च को बरेली के हरुनगला में शराब से भरा एक ट्रक बरामद हुआ था। पुलिस ने जब ट्रक चालक संजय से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह शराब बरेली में मनोज जयसवाल की है। इसके बाद पुलिस ने आबकारी टीम को बुलाया मामले की जांच की। जांच में पता चला की शराब सहारनपुर की टपरी  डिस्टलरी से कानपुर जाने के लिए आई थी, लेकिन टैक्स चोरी करके उसे बरेली में भी बेचा जा रहा था।

पुलिस ने ट्रक चालक संजय और शराब कारोबारी मनोज जयसवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जांच में पता चला की यह शराब कानपुर के अजय जयसवाल की है। बरेली में उन्होंने ही शराब को भेजा था। एसटीएफ के साथ साथ ईडी भी इस टैक्स चोरी के मामले में जांच कर रही है। इसी मामले में ईडी ने बरेली में छापा मारा। टीम ने अजय की पत्नी रीता जायसवाल और परिवार से बातचीत की।

जिसके बाद उन्हें पता चला की अजय का परिवार से कोई लेना देना नहीं है। वह बीते चार-पांच सालों से बरेली नहीं आया। उसकी पत्नी ने पति से तलाक लेने की बात कही है। पड़ोसियों का कहना है कि अजय का बरेली से कोई लेना देना नहीं है। उन्हें लंबे समय से आते जाते नहीं देखा। इसके बाद ईडी की टीम वापस लौट गई। रीता जायसवाल ने बताया कि ईडी की टीम आयी थी। उनका पति अजय जायसवाल से विवाद चल रहा है।

रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी ने बताया कि ईडी ने बरेली में दबिश दी इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। न ही यह पता है कि किस कारण यहां पर दबिश दी गई थी। सिर्फ इतना पता चला है कि वह लोग इज्जतनगर इलाके में गए थे।

24 मार्च को हरुनगला में पकड़ी गई थी अवैध शराब
24 मार्च को हरुनगला में शराब से भरा ट्रक पकड़ा था। जांच में ट्रक चालक संजय ने बताया कि शराब मनोज जायसवाल की है। आबकारी टीम ने जांच की तो मालूम चला कि यह शराब सहारनपुर के टपरी डिस्टलरी से निकली हुई है, जो कानुपर और उन्नाव में बेचने के लिए अधिकृत है। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक संजय और शराब कारोबारी मनोज जयसवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले में छानबीन की गई तब यह मालूम हुआ कि बरामद शराब कानपुर के अजय जायसवाल की है।

पहले ही सीज हो चुकी थी सहारनपुर टपरी डिस्टलरी
लखनऊ एसटीएफ ने 3 मार्च को टपरी डिस्टिलरी पर छापा मारा था जिसमें सौ करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ था। इस पर डिस्टलरी को सीज कर दिया था। उन्नाव समेत कई और शहरों में शराब डिपो भी सीज किए थे। इनमें कानपुर का वह डिपो भी शामिल था जहां के लिए भेजी गई शराब हरुनगला में पकड़ी गई थी।

इसे भी पढ़ें…

बरेली: पुलिस की सख्ती बढ़ी तो महिलाएं भी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने लगीं

संबंधित समाचार