बिहार: कटिहार के मेयर की गोली मारकर हत्या, चिराग पासवान ने की जांच की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कटिहार। बिहार में कटिहार शहर के महापौर शिवराज पासवान की बृहस्पतिवार रात को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उन्हें नगर थाना क्षेत्र के संतोषी चौक के पास गोली मारी गयी। पुलिस उपाधीक्षक अमरकांत झा ने बताया कि हत्या के कारणों के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है। अपराधियों के पहचान …

कटिहार। बिहार में कटिहार शहर के महापौर शिवराज पासवान की बृहस्पतिवार रात को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उन्हें नगर थाना क्षेत्र के संतोषी चौक के पास गोली मारी गयी। पुलिस उपाधीक्षक अमरकांत झा ने बताया कि हत्या के कारणों के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है।

अपराधियों के पहचान के लिए प्रयास जारी है। इस वारदात में तीन अपराधी शामिल थे और घटना को अंजाम देने के बाद वे मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। वहीं इस मामले में लोजपा सांसद चिराग पासवान ने मृतक के परिजनों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

लोजपा सांसद चिराग पासवान ने घटना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि “कटिहार के मेयर शिवराज पासवान जी की हत्या का समाचार सुनकर स्तब्ध हूं। 17 जुलाई 2021 को ‘आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान उनसे कटिहार में मुलाकात हुई थी। वह बेहद ही सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।

मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। दुख की इस घड़ी में मैं उनके परिवार के साथ खड़ा हूं। यह घटना सुशासन के दावों की पोल खोलती है। प्रशासन से यह मांग करता हूं कि जल्द से जल्द दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

संबंधित समाचार