टनकपुर: घर में बनाता था चरस, बेंचने जा रहा था और धरा गया
टनकपुर, अमृत विचार। चम्पावत जिले के पाटी पुलिस टीम द्वारा एक युवक से तलाशी के दौरान 1 किलो 800 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल भी सीज कर दी गई है। थाना पाटी पुलिस रिंगल बैण्ड के पास चेकिंग अभियान चला रहा थी, तभी वहां से मोटर साइकिल …
टनकपुर, अमृत विचार। चम्पावत जिले के पाटी पुलिस टीम द्वारा एक युवक से तलाशी के दौरान 1 किलो 800 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल भी सीज कर दी गई है।
थाना पाटी पुलिस रिंगल बैण्ड के पास चेकिंग अभियान चला रहा थी, तभी वहां से मोटर साइकिल संख्या UK03B9005 दिखाई दी। संदिग्ध लगने पर बाइक सवार को रोक कर पूछताछ की गई और वह सही-सही जवाब नहीं दे पाया। उसने अपना नाम किरन अर्जुन पुत्र जगदीश लाल निवासी ग्राम छिड़ा, बंटोली, थाना लोहाघाट, जनपद चम्पावत बताया।
जब युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 1 किलो 800 ग्राम चरस बरामद की गई। जिसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। किरन अर्जुन के खिलाफ धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। साथ ही मोटरसाइकिल सीज कर दी गई है।
पुलिस ने बताया कि किरन अर्जुन से पूछताछ में बताया कि उसने चरस स्वयं अपने घर में तैयार की और इस चरस को हल्द्वानी, रुद्रपुर, बरेली उत्तर प्रदेश में ऊंचे दामों में बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस टीम में पाटी थाना के पुलिस उप निरीक्षक हरीश प्रसाद, कां. विनोद कुटियाल, हरीश सिंह शामिल थे।
