टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के हौसले बुलंद, जापान को 5-3 से हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। गुरजंत सिंह के दो गोल की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक खेलों के पूल ए के अपने आखिरी मैच में शुक्रवार को यहां जापान को 5-3 से हराया। भारत की तरफ से हरमनप्रीत सिंह ने 13वें मिनट पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला जबकि गुरजंत सिंह (17वें और 56वें), शमशेर …

टोक्यो। गुरजंत सिंह के दो गोल की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक खेलों के पूल ए के अपने आखिरी मैच में शुक्रवार को यहां जापान को 5-3 से हराया।

भारत की तरफ से हरमनप्रीत सिंह ने 13वें मिनट पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला जबकि गुरजंत सिंह (17वें और 56वें), शमशेर सिंह (34वें) और नीलकांत शर्मा (51वें मिनट) ने मैदानी गोल किये। जापान की तरफ से केंता तनाका (19वें), कोता वतानबे (33वें) और काजुमा मुराता (59वें मिनट) ने गोल किये।

भारत पहले ही क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर चुका था लेकिन इस जीत से वह बढ़े मनोबल के साथ अंतिम आठ के मुकाबले में उतरेगा। भारत ने पूल चरण में जापान के अलावा न्यूजीलैंड, स्पेन और अर्जेंटीना को हराया लेकिन आस्ट्रेलिया से उसे हार का सामना करना पड़ा था।

संबंधित समाचार