अमेठी: अलग अलग घटनाओं में दो की दर्दनाक मौत, एक घायल
अमेठी। अमेठी जिले में आज अलग अलग घटनाओं में दो की मौत हो गई जबकि एक घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने हालत गम्भीर देख कर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं अन्य घटनाओं की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर …
अमेठी। अमेठी जिले में आज अलग अलग घटनाओं में दो की मौत हो गई जबकि एक घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने हालत गम्भीर देख कर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं अन्य घटनाओं की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा।
जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कनक थौरी निवासी असलम व अकरम पुत्र नूरूल हसन दोनों भाइयों का पुश्तैनी मकान का छज्जा गिरने से उसके अन्दर काम कर रहे दो मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गए आसपास के लोगों की मदद घायलों को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया गया जहां थौरी निवासी विजय कुमार उम्र लगभग 45 वर्ष को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं घायल राम समुझ की हालत गम्भीर देख कर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया घटना की सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक अखिलेश प्रजापति ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और वहीं दूसरी घटना सरैयां दौलतपुर लोनहट निवासी पचीस वर्षीय शहाबुद्दीन घर से दुकान पर जा रहा था कि अचानक जानवर से टकरा कर गम्भीर रूप से घायल हो गए राहगीरों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ चिकित्सकों ने हालत गम्भीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
