संभल: तंदूर की भट्ठी का किराया मांगने पर युवक के पेट में चाकू घोंपकर हत्या, सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल,अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चमन सराय निवासी व्यक्ति ने सरायतरीन के मोहल्ला कस्सावान निवासी एक युवक को किराए पर तंदूर दिया था। युवक तंदूर में रोटी सेक कर बेचने का काम करता था। शुक्रवार की शाम को चमन सराय निवासी सलमान तंदूर का किराए मांगने गया तो तंदूर स्वामी सलमान और रिहान के …

संभल,अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चमन सराय निवासी व्यक्ति ने सरायतरीन के मोहल्ला कस्सावान निवासी एक युवक को किराए पर तंदूर दिया था। युवक तंदूर में रोटी सेक कर बेचने का काम करता था। शुक्रवार की शाम को चमन सराय निवासी सलमान तंदूर का किराए मांगने गया तो तंदूर स्वामी सलमान और रिहान के बीच कहासुनी हो गई। थोड़ी ही देर में बात इतनी बढ़ गई कि सलमान ने रिहान पर चाकू से हमला कर दिया।

जिससे रिहान घायल होकर गिर गया। असपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखकर मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन के मोहल्ला कस्सवान निवासी रिहान और छोटा भाई अदनान दोनों कोतवाली क्षेत्र के चमन सराय निवासी सलमान से तंदूर किराए पर लेकर वहीं रोटी सेकने का काम करते थे।

महीना पूरा होने पर सलमान अपने एक भाई के साथ रिहना के पास तंदूर का किराया मांगने सलीम, सलमान, जावेद और पिता नबाब चारों ने आ कर किराए मांगा और रिहान ने किराए देने के लिए कुछ दिन की और मोहलत मांगी। इस बात पर रिहान से गाली गालौज करने लगे। जिसका रिहान ने विरोध करते हुए जबाव में गाली दे दी। इस पर सलमान ने चाकू निकाल कर रिेहान के पेट में मार दिया। जिससे रिहान गंभीर रुप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रिहान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देखते डाक्टरों ने मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। मुरादाबाद में रिहान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कोतवली में मृतक रिहान के बड़े भाई अकील अहमद ने तहरीर देकर नबाव पुत्र हमीदउल्ला, सलीम, सलमान पुत्र नबाव के खिलाफ हत्या आरोप में नामदर्ज तहरीर दी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार