वापस तिहाड़ जेल लाया गया गैंगस्टर छोटा राजन, इस वजह से ले जाया गया था बाहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पेट दर्द की शिकायत के बाद मंगलवार को एम्स में भर्ती कराए गए गैंगस्टर छोटा राजन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उसे वापस तिहाड़ जेल ले जाया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजन (61) को इलाज के बाद शुक्रवार शाम को अस्पताल से …

नई दिल्ली। पेट दर्द की शिकायत के बाद मंगलवार को एम्स में भर्ती कराए गए गैंगस्टर छोटा राजन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उसे वापस तिहाड़ जेल ले जाया गया है।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजन (61) को इलाज के बाद शुक्रवार शाम को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। महानिदेशक (दिल्ली कारागार) संदीप गोयल ने बताया कि राजन को एम्स से छुट्टी मिल गई है और अब वह जेल लौट आया है।

अप्रैल में भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राजन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संक्रमण से उबरने के बाद उसे जेल लाया गया। इंडोनेशिया में बाली से 2015 में प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार राजन को उच्च सुरक्षा वाली जेल में रखा गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव