पवन सिंह का सावन स्पेशल गाना ‘बेल पतईया के चटाइया’ रिलीज, भोलेनाथ के भक्तों का बना फेवरेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का सावन स्पेशल गाना ‘बेल पतईया के चटाइया’ रिलीज हो गया है। पवन सिंह का सावन स्पेशल गाना ‘बेल पतईया के चटाइया’ रिलीज हो गया है। इस गाने को महज 3 घंटे में 3 मिलियन व्यूज मिल गए हैं और यह तेजी से रिकॉर्ड बनाने की ओर …

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का सावन स्पेशल गाना ‘बेल पतईया के चटाइया’ रिलीज हो गया है। पवन सिंह का सावन स्पेशल गाना ‘बेल पतईया के चटाइया’ रिलीज हो गया है। इस गाने को महज 3 घंटे में 3 मिलियन व्यूज मिल गए हैं और यह तेजी से रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ता जा रहा है।

सावन के महीने में पवन सिंह का जलवा बाबा भोलेनाथ के भक्तों पर खूब देखने को मिल रहा है। पवन का गाना ‘बेल पतईया के चटाइया’ ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के यूट्यूब प्लेटफॉर्म से रिलीज हुआ है। पवन सिंह का गाना ‘बेल पतईया के चटाइया’ बाबा भोलेनाथ के आगमन को लेकर तैयारियों से जुड़ा गाना है, जहां यह पूछा जा रहा है कि जब बाबा भोलेनाथ आएंगे, तब उन्हें कहां स्थान ग्रहण कराया जाएगा।

इस पर पवन सिंह कहते हैं कि बाबा को बेल पत्र की चटाई पर विराजमान कराया जाय। इन्हीं सुंदर संवाद को लेकर यह गाना बनाया गया और इसमें बाबा भोलेनाथ की महिमा का बखान भी किया गया है, जो लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है। गाना ‘बेल पतईया के चटाइया’ को पवन सिंह ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। गाने में फ़ीचरिंग सृष्टि पाठक का है। निर्माता राजकुमार सिंह हैं। लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास का है और म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित हैं।

संबंधित समाचार