फतेहपुर: सीएचसी में बने वैक्सीनेशन सेंटर में हंगामा, फ्रण्ट लाइन वर्करों को दी धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। बिन्दकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बने वैक्सीनेशन सेंटर में हंगामा हो गया। वैक्सीनेशन के लिए तीन लंबी लाइन लगी थी और शांतिपूर्ण टीकाकरण चल रहा था कि तभी कुछ युवक अपने परिजन का पहले टीकाकरण करने का दबाव डालने लगे इनकार करने पर उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए हंगामा कट दिया। सूचना के …

फतेहपुर। बिन्दकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बने वैक्सीनेशन सेंटर में हंगामा हो गया। वैक्सीनेशन के लिए तीन लंबी लाइन लगी थी और शांतिपूर्ण टीकाकरण चल रहा था कि तभी कुछ युवक अपने परिजन का पहले टीकाकरण करने का दबाव डालने लगे इनकार करने पर उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए हंगामा कट दिया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच करना स्थिति को संभाला। बता दें कि आज शनिवार को बिन्दकी सीएचसी अस्पताल में बने वैक्सीनेशन सेंटर में जहां सुबह से कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की लाइन लग गई लोग एक एक करके टीका लगवाकर बाहर निकल रहे थे।

सब कुछ बेहतर तरीके से चल रहा था कि तभी दोपहर लगभग 1:30 मिनट पर कुछ युवकों ने वैक्सीन सेंटर पर हंगामा करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया, जिससे वैक्सीनेशन में बाधा पहुंची। वैक्सीनेशन करने वाली खजुहा टीम द्वारा बताया गया कि युवकों द्वारा हमारी पूरी टीम को धमकी दी गयी है कि तुमको रात तक उठा लेंगे और मार देंगे। वैक्सीनेशन करने वाली टीम का कहना है कि क्या हम लोगों को गालियों के साथ लोगों का टीकाकरण करना होगा। उनकी जान का खतरा भी मंडरा रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों को तहरीर दी गई है।

संबंधित समाचार