अमरोहा : करंट लगने से छात्र की मौत, पंखे में तार लगाते समय हुआ हादसा
अमरोहा/रहरा,अमृत विचार। करंट से कक्षा छह के छात्र की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव देहरी खादर निवासी मुकेश खड़गवंशी (9) पुत्र सौदान शुक्रवार की शाम को अपने घर पर तूफान मेल पंखा लगा रहा …
अमरोहा/रहरा,अमृत विचार। करंट से कक्षा छह के छात्र की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव देहरी खादर निवासी मुकेश खड़गवंशी (9) पुत्र सौदान शुक्रवार की शाम को अपने घर पर तूफान मेल पंखा लगा रहा था। उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। उसके पिता सौदान किसी कार्य से गांव में गए हुए थे और मां गोबर लेकर खेत में डालने के लिए गई थी।
मुकेश अकेला ही पंखो के तार जोड़ने लगा, इतने में उसे करंट लग गया, और वह तेज आवाज के साथ बेहोश होकर गिर गया। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने घर जाकर देखा, तो वह बेहोशी की हालत में पड़ा था। उसकी उंगलियां खराब हो गईं। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन रहरा पहुंचते ही डॉक्टरों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया।
छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मुकेश दो भाइयों में छोटा था उसका एक बड़ा भाई बृजेश एवं एक बहन है। सुबह ही परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। चौकी प्रभारी दढ़ियाल रामगोपाल शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।
