अल्मोड़ा: जर्जर हालत में पहुंचे इस विद्यालय की अब तो सुध लो सरकार…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काफलीखान (अल्मोड़ा), अमृत विचार। धौलादेवी विकासखंड के अंतर्गत राजकीय प्राइमरी पाठशाला कसेड़मन्या का भवन जीर्ण क्षीर्ण अवस्था में होने के कारण इस बरसात का पानी कमरों में घुस रहा है। जिससे भवन गिरने का खतरा बना हुआ है। भवन की दीवारों में दरारें आ चुकी हैं । यह भवन काफी पुराना है जो लगभग जर्जर …

काफलीखान (अल्मोड़ा), अमृत विचार। धौलादेवी विकासखंड के अंतर्गत राजकीय प्राइमरी पाठशाला कसेड़मन्या का भवन जीर्ण क्षीर्ण अवस्था में होने के कारण इस बरसात का पानी कमरों में घुस रहा है। जिससे भवन गिरने का खतरा बना हुआ है। भवन की दीवारों में दरारें आ चुकी हैं । यह भवन काफी पुराना है जो लगभग जर्जर अवस्था में है।

इस भवन में बच्चों का अध्ययन करना खतरे से खाली नहीं है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नए भवन की मांग काफी लंबे समय से की जा रही है। परंतु अभी तक भवन निर्माण हेतु धनराशि उपलब्ध नहीं हो पाई है । जबकि पूर्व भवन जो पहले के मानकों के अनुसार निर्मित काफी छोटा है जिसमें बच्चों का पठन-पाठन सही ढंग से नहीं हो पाता तथा विद्यालय के पास खेल का मैदान भी नहीं है, क्योंकि जहां पर भवन स्थित है वहां पर कोई भी जगह और शेष नहीं है।

विद्यालय ऐसे स्थान पर बना है जो पहाड़ी की टापू पर है जिसके चारों ओर कोई भी जगह विस्तार हेतु उपलब्ध नहीं है। जबकि विद्यालय भवन के लिए भूमि दान देने वाले दया किशन जोशी का कहना है कि इस विद्यालय भवन को बने हुए 40 साल से अधिक समय हो चुके हैं तथा बीच में कुछ मरम्मत का कार्य भी किया गया,  लेकिन भवन की हालत काफी नाजुक है। ऐसे में इसका नवनिर्माण होना बहुत जरूरी है। उन्होंने शासन-प्रशासन से भवन निर्माण हेतु धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की है।

संबंधित समाचार