बरेली: बिजली के गलत बिलों पर व्यापारियों में उबाल, अभद्रता करते हैं कर्मचारी
बरेली, अमृत विचार। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने लगातार यूनिट से अधिक आ रहे बिजली बिल पर नाराजगी जताते हुए शिकायत की है। व्यापारियों ने कहा कि चेकिंग के नाम पर बिजली कर्मचारी लोगों के घरों में घुसकर अभद्रता करते हैं। व्यापारियों ने शहर में लगे बिजली के जर्जर पोल और तारों को …
बरेली, अमृत विचार। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने लगातार यूनिट से अधिक आ रहे बिजली बिल पर नाराजगी जताते हुए शिकायत की है। व्यापारियों ने कहा कि चेकिंग के नाम पर बिजली कर्मचारी लोगों के घरों में घुसकर अभद्रता करते हैं। व्यापारियों ने शहर में लगे बिजली के जर्जर पोल और तारों को हटाने की मांग की है। जिसके बाद मुख्य अभियंता ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी शनिवार को सर्किट हाउस स्थित विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता संजय जैन से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। ज्ञापन देकर उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं के लगातार गलत बिल आ रहे है। कंप्यूटर में बिल कुछ होता है और बिल रसीद पर कुछ। जांच के बाद बिल सुधार कराने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि इन दिनों बिजली चेकिंग करने वाले लोग 4 से 6 बाइक से आकर अचानक दरवाजे पर रुक जाते हैं। आरोप है कि कर्मचारी बिना पूछे घर में घुस आते हैं।
शराब के नशे में धुत कर्मचारी अभद्रता करते हैं। होली चौराहे, संजयनगर मठिया के बराबर में बीच सड़क पर लगे बिजली के पोल को हटाने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि हाल में ही ग्राीन पार्क में बिजली की हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से एक युवक की मौत हो गई थी। उन्होंने मांग की है कि जेई से शहर में सर्वे कराकर बिजली के जर्जर तारों को हटवाया जाए। ज्ञापन देने वालों में महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला, महानगर महामंत्री दीपक द्विवेदी, महानगर कोषाध्यक्ष प्रभजोत सिंह, राशि पारासरी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें…
