बरेली: डीएम की भी नहीं सुनते बिजली अफसर, नहीं हटाया मकड़जाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जर्जर हाईटेंशन लाइन टूटने से बीते 15 दिन में शहर में दो बड़े हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद डीएम ने विद्युत निगम के अफसरों के साथ बैठक कर खंभों से तारों का मकड़जाल हटाने के निर्देश दिए थे। निर्देश मिलने के बाद बिजली अफसरों ने एक दिन …

बरेली, अमृत विचार। जर्जर हाईटेंशन लाइन टूटने से बीते 15 दिन में शहर में दो बड़े हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद डीएम ने विद्युत निगम के अफसरों के साथ बैठक कर खंभों से तारों का मकड़जाल हटाने के निर्देश दिए थे। निर्देश मिलने के बाद बिजली अफसरों ने एक दिन अभियान चलाकर खानापूर्ति कर दी। अब सप्ताह भर बाद फिर से अभियान चलाने का दावा किया जा रहा है।

शहर के विभिन्न इलाकों की बिजली तारों के मकड़जाल और अन्य अव्यवस्थाओं का आज भी अंबार लगा है। जन सेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी ने कहा कि आबादी वाले इलाकों में हाईटेंशन लाइनों को भूमिगत किया जाना जरूरी है ताकि तार टूटकर गिरने से किसी की जान न जाए। कुछ दिन पहले ही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से ग्रीन पार्क गेट पर कमलजीत और मलूकपुर में शमशाद पेंटर की मौत हो चुकी है। इससे पहले भी इन जर्जर और खराब तारों व खंभों में करंट उतरने से मौत हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि बरेली शहर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में है।

इसके तहत बिजली तारों के मकड़जालों को भी खत्म किया जाये। आबादी वाले इलाकों में लगे ट्रांसफार्मर से भी ख़तरा रहता है। इसको भी कहीं दूर लगाया जाए। नॉवल्टी चौराहे के आसपास, कोहाड़ापीर, बड़ा बाजार, मलूकपुर, बिहारीपुर, सैलानी आदि मोहल्ले सहित आबादी वाले इलाकों का सर्वे करवाकर हाईटेंशन लाइन और जर्जर तारों, मकड़जाल और ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करवाया जाये। इंजीनियर अनीस अहमद खां ने कहा कि हाईटेंशन लाइन के नीचे सेफ्टी वायर और ओसीबी को दुरुस्त होना जरूरी है। समाजसेवा मंच के अध्यक्ष नदीम शम्सी ने कहा कि मकड़जालों को हटाया जाए। इसी तरह डॉ सीताराम राजपूत, हाजी यासीन कुरैशी,मोहसिन इरशाद आदि ने भी बिजली व्यवस्था को स्मार्ट बनाने की मांग की।

बाकरगंज में बिजली के जर्जर पोल दे रहे हादसों का दावत

किला उपकेन्द्र से जुड़े बाकरगंज में बिजली के जर्जर और गले तार हादसे को न्योता दे रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कई बिजली के पोल जर्जर हैं। कई बार शिकायत के बाद भी आज तक उन्हें हटाया नहीं गया। बारिश में पोल में करंट आने से हादसे का डर बना रहता है। कई बार शिकायत के बाद उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया है।

हरुनगला में किया गया ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य

विद्युत उपकेंद्र हारुनगला के अंतर्गत सुपर सिटी में स्थापित 400 केवीए के ट्रांसफार्मर पर एलटी बुशिंग पर एल पीस एवं एलटी फ्यूज सेट एवं नई एलटी केबल डालकर ट्रांसफार्मर को ढका गया है। हारुनगला एसडीओ आरजे वर्मा ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर तारों के मकड़जाल को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही अन्य जगह पर सर्वे करने के बाद जर्जर तारों को हटा दिया जाएगा।

विकास सिंघल, विद्युत अधीक्षण अभियंता, शहर ने बताया कि शुरुआती एक सप्ताह में ट्रांसफार्मर के आसपास सफाई का काम किया जाएगा। सर्वे कराने के बाद जल्द ही शहर के अलग-अलग स्थानों पर लटक रहे बिजली के तारों को हटाया जाएगा। शुक्रवार को सुभाषनगर और कुतुबखाना क्षेत्र में अभियान चलाकर तार हटवाए गए।

इसे भी पढ़ें…

बरेली: असंगठित क्षेत्र के कामगारों से सीधा संवाद करेगी कांग्रेस

 

संबंधित समाचार