बरेली: स्कूटी में तेल डालते समय घर में लगी आग
रिठौरा (बरेली) अमृत विचा। स्कूटी में तेल डालते समय किसी कारण स्कूटी में आग लग गई। आग ने स्कूटी समेत एक बुजुर्ग को चपेट में ले लिया। लोगों ने आधे धंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक लाखों रुपए का सामान जल चुका था। कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती के रामौतार गुप्ता …
रिठौरा (बरेली) अमृत विचा। स्कूटी में तेल डालते समय किसी कारण स्कूटी में आग लग गई। आग ने स्कूटी समेत एक बुजुर्ग को चपेट में ले लिया। लोगों ने आधे धंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक लाखों रुपए का सामान जल चुका था।
कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती के रामौतार गुप्ता ने बताया कि उनका बेटा अजय कुमार उर्फ सोनी प्राइवेट काम करता है। शनिवार को वह अपनी स्कूटी से नौकरी पर गया था। स्कूटी का रास्ते में तेल खत्म हो गया। वह गाड़ी अपने घर के आंगन में खड़ी करके पेट्रोल लेने चला गया। स्कूटी में अजय ने तेल डालना शुरू कर दिया। पड़ोस के किचन में ही उनकी मां गैस चूल्हे पर पानी गर्म कर रहीं थीं। इस दौरान अचानक गाड़ी में आग लग गई। जिससे तेज लपटें निकलने लगीं। मोहल्ले वालों की मदद से लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के चक्कर में रामौतार का पैर आग में झुलस गया। वहीं लाखों का घरेलू सामान, समेत स्कूटी जलकर राख हो गई।
