बरेली: तस्करों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 5 लाख की स्मैक के साथ 2 गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। शहर में स्मैक के तस्करों पर शिकंजा कसते हुए बरेली पुलिस ने लगभग पांच लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए। अनीस और इसराइल नाम के इन दोनों तस्करों के पास से पुलिस ने 255 ग्राम स्मैक बरामद की। दोनों आरोपियों ने सर्निया के रिफाकत अली से यह स्मैक ली …
बरेली, अमृत विचार। शहर में स्मैक के तस्करों पर शिकंजा कसते हुए बरेली पुलिस ने लगभग पांच लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए। अनीस और इसराइल नाम के इन दोनों तस्करों के पास से पुलिस ने 255 ग्राम स्मैक बरामद की।
दोनों आरोपियों ने सर्निया के रिफाकत अली से यह स्मैक ली थी। पुलिस ने शनिवार रात करीब दो बजे रहपूरा अंडरपास के पास से दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, दोनों तस्कर सीबीगंज से फतेहगंज पश्चिमी की ओर जा रहे थे।
