झाँसी: सांसद संगम लाल का कांग्रेस पर हमला, कहा- भाजपा ने दिया पिछड़े वर्ग को सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झाँसी। भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री तथा प्रतापगढ़ सांसद संगम लाल गुप्ता ने आज अपने झांसी आगमन पर दावा किया कि देश में जब से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार आई है, तब से पिछड़ा वर्ग के लिए लगातार कल्याणकारी योजनाएं लागू की जा रही हैं। पिछड़े वर्ग को …

झाँसी। भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री तथा प्रतापगढ़ सांसद संगम लाल गुप्ता ने आज अपने झांसी आगमन पर दावा किया कि देश में जब से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार आई है, तब से पिछड़ा वर्ग के लिए लगातार कल्याणकारी योजनाएं लागू की जा रही हैं। पिछड़े वर्ग को जितना सम्मान भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दिया है, उतना आजादी के बाद 70 सालों तक देश पर शासन करने वाली कांग्रेस ने कभी नहीं दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र में सरकार बनने के बाद भाजपा ने पिछड़ा वर्ग के 27 सांसदों को मंत्री पद पर बैठाने का काम किया है।

मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश को लेकर जब विपक्ष का हंगामा कर रहा था और हमने प्रधानमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी तो उन्होंने 27 फीसदी आरक्षण पिछड़े वर्ग के लिए लागू कर दिया। इसके अलावा आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए भी 10 फीसदी आरक्षण को लागू करने का काम किया। राष्ट्रीय महामंत्री तथा प्रतापगढ़ सांसद ने अपने झांसी दौरे के दौरान दीनदयाल सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजई हुए पार्टी के पिछड़े वर्ग के प्रत्याशियों को सम्मानित भी किया। इस सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय सांसद अनुराग शर्मा सहित समस्त पदाधिकारी तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशीय पदाधिकारी जगदीश साहू भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार