औरैया: सर्राफ की आंखों के सामने से दिनदहाड़े टप्पेबाजों ने ऐसे उड़ाई पांच अंगूठी
औरैया। टप्पेबाज सर्राफ की आंखों के सामने से दिनदहाड़े पांच अंगुठियां लेकर भाग निकले। दिनदहाड़े भरे बाजार में हुई वारदात से व्यापारी दहशत में हैं। हालांकि दोनों टप्पेबाज सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं। रेलवे स्टेशन रोड पर डाकघर के पास राधारमण एन्ड सन्स के मालिक राजू पोरवाल की ज्वैलरी की दुकान है। सराफा …
औरैया। टप्पेबाज सर्राफ की आंखों के सामने से दिनदहाड़े पांच अंगुठियां लेकर भाग निकले। दिनदहाड़े भरे बाजार में हुई वारदात से व्यापारी दहशत में हैं। हालांकि दोनों टप्पेबाज सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं। रेलवे स्टेशन रोड पर डाकघर के पास राधारमण एन्ड सन्स के मालिक राजू पोरवाल की ज्वैलरी की दुकान है। सराफा व्यपारी घर से निजी कार्य के लिए बाहर गया था और व्यपारी का पुत्र अविनाश घर पर था। साप्ताहिक बन्दी होने से दुकान बंद थी। अविनाश के मुताबिक, शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे एक आदमी और एक औरत घर में आकर गेट खटखटाया और बोले मुझे अपने दो चूड़ी और एक हार साफ करवाना है और बेटी के लिए अंगूठी दिखाने को कहा।
पांच अंगूठी देखकर उसने पंसद होने की बात भी कही। आदमी के साथ आई औरत ने दुकानदार से कहा आप मेरी सामान की सफाई कर दो हम अभी अपनी बेटी को प्रसादपुरवा गांव में अंगूठी दिखाकर वापस आते है जब तक सराफा कुछ कह पाता और सराफ बाहर निकलता, तब तक दोनों पल्सर बाइक से निकल गए। सीसीटीवी फुटेज में दोनों मास्क और हेलमेट पहने हैं। अंगूठियों की कीमत करीब एक लाख है।
अविनाश के मुताबिक,टप्पेबाज पांच अंगूठियां ले गए हैं,जिनका कुल वजन 19 ग्राम व कीमत एक लाख रुपये है।सूचना पर कंचौसी चौकी इंचार्ज जितेन्द्र तिवारी अपने हमराही के साथ मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी में दिख रहे आरोपितों के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। इस संबंध में चौकी इंचार्ज जितेन्द्र तिवारी ने बताया मामले की तहरीर मिली है।सीसीटीवी फुटेज में आरोपित कैद हैं। उनकी पहचान कराई जा रही है।
