सीतापुर: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। अटरिया इलाके के हिम्मतनगर गांव में घर के अन्दर कमरे में लोहे के चुल्ले से रस्सी के फन्दे से लटक कर विवाहिता ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। अटरिया थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर गांव निवासी सुमित्रा देवी (28) पत्नी छन्नूलाल ने रविवार …

सीतापुर। अटरिया इलाके के हिम्मतनगर गांव में घर के अन्दर कमरे में लोहे के चुल्ले से रस्सी के फन्दे से लटक कर विवाहिता ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। अटरिया थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर गांव निवासी सुमित्रा देवी (28) पत्नी छन्नूलाल ने रविवार सुबह अपने कमरे में छल्ले से फंदे पर लटकती मिली। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस व मायके वालों को दिया।

मायके से आये मृतका के पिता चुन्नालाल निवासी कैमरहा थाना मानपुर ने पलिस को तहरीर देकर बताया कि पाच वर्ष पूर्व अपनी लड़की की शादी की थी। जिसके बाद से ससुराली जनो द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। जिसको पूरा नही कर पाया तो पति समेत पांच लोगो ने मिलकर बेटी को मार कर लटका दिया। उसने पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है। एसओ अवधेश कुमार यादव ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार