गोरखपुर: सपा के पूर्व विधायक ने प्रदेश सरकार बोला हमला, लगाए कई गंभीर आरोप
गोरखपुर। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार से आमजन पूरी तरह त्रस्त हो चुका है।आये दिन जगह-जगह लूट-खसोट, बलात्कार हो रहे है। पेट्रोल, डीजल, उर्वरक, गैस सिलेंडर के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है, महंगाई चरम सीमा पर है। सरकार की अधिकतर योजनायें कागज में चल रही, लेकिन धरातल पर कुछ भी दिखायी …
गोरखपुर। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार से आमजन पूरी तरह त्रस्त हो चुका है।आये दिन जगह-जगह लूट-खसोट, बलात्कार हो रहे है। पेट्रोल, डीजल, उर्वरक, गैस सिलेंडर के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है, महंगाई चरम सीमा पर है। सरकार की अधिकतर योजनायें कागज में चल रही, लेकिन धरातल पर कुछ भी दिखायी नहीं दे रहा। केवल जुमलेबाजी कर जनता को ठगने का कार्य किया जा रहा है।
प्रदेश में आगामी आने वाले विधान सभा चुनाव मे जनता ने समाजवादी पार्टी को बहुमत दिया तो प्रदेश का किसान मजदूर बेरोजगार खुशहाल होगा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पूर्व की तरह अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित होगी। जिसका लाभ समाज के हर वर्ग को मिलेगा।
उक्त बातें पूर्व विधायक यशपाल रावत ने सहजनवा ब्लाक के ग्राम पंचायत बैदौली जंगल दिगर में सपा द्वारा आयोजित चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि लोगो को सम्बोधित करते हुए कही। चौपाल में प्रेम यादव,गनेश यादव,अजीत यादव, अवधेश सिंह,संजय यादव, डा. बैजनाथ,आफताब आलम, हुकुमचंद पासवान,सुरेंद्र यादव, राधेश्याम यादव, प्रदीप,रमेश यादव, इंद्रजीत बारी ,सिधारी यादव, राम नगीना, विशाल गौतम सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
