बरेली: अवैध दुकानों को सील न करने पर जवाब मांगेगी कार्यकारिणी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नॉवल्टी चौराहे के पास नगर निगम की कई दुकानों में अवैध निर्माण मिले थे लेकिन नगर निगम प्रशासन की ओर से इन दुकानों को नोटिस देकर पूरा मामला शांत कर दिया गया। अवैध तौर से बनी दुकानों को अब तक सील तक नहीं किया गया है। नगर निगम कार्यकारिणी की 4 अगस्त …

बरेली, अमृत विचार। नॉवल्टी चौराहे के पास नगर निगम की कई दुकानों में अवैध निर्माण मिले थे लेकिन नगर निगम प्रशासन की ओर से इन दुकानों को नोटिस देकर पूरा मामला शांत कर दिया गया। अवैध तौर से बनी दुकानों को अब तक सील तक नहीं किया गया है। नगर निगम कार्यकारिणी की 4 अगस्त को होने वाली बैठक में अब यह मुद्दा गूंजेगा। इसके अलावा कार्यकारिणी की बैठक में कई और प्रस्तावों पर भी मुहर लगाने की तैयारी चल रही है।

नगर निगम की कार्यकारिणी सदस्यों की शिकायत पर ही निगम के अधिकारियों की टीम ने नॉवल्टी चौराहे के पास बनी 14 दुकानों की जांच कराई थी। इसमें 10 दुकानों में अवैध तौर से हुए निर्माण को चिन्हित किया गया था। नगर निगम के कई आवंटियों ने स्वीकृत नक्शे से कहीं ज्यादा ऊंचे लिंटर बनवा लिए थे। कई न तो दोमंजिला दुकानों तक के निर्माण करा लिए थे।

अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह की ओर से अवैध तौर से निर्माण कराने वाले दुकानदारों को नोटिस देते हुए तीन दिन के अंदर अनाधिकृत निर्माण को ध्वस्त करने के निर्देश दिए थे लेकिन काफी समय गुजरने के बाद दुकानदारों ने नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया। अब 4 अगस्त को होने वाली बैठक में कार्यकारिणी की ओर से इन मुद्दों को उठाने की तैयारी की जा रही है।

सदस्यों का कहना है कि जांच में दुकानों के अवैध निर्माण को चिन्हित किया जा चुका है। अगर नोटिस के बाद भी दुकानदार कोई कदम नहीं उठा रहे हैं तो नगर निगम के स्तर पर ही इसका संज्ञान लेते हुए दुकानों को सील करने की कार्रवाई की जानी चाहिए लेकिन अब तक ये कार्रवाई भी नहीं की गई है।

दुकानों के नामांतरण की नीति बनाने भी हो सकती है चर्चा
नगर निगम के करीब 1350 दुकान आवंटियों के नामांतरण के संबंध में अब तक कोई नीति तैयार नहीं की गई है। इस वजह सैकड़ों वारिसानों के नाम उनके मूल आवंटियों की जगह पर नहीं दर्ज हो पा रहे हैं। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इसे लेकर भी चर्चा होनी है।

4170 वर्ग गज के पट्टा निरस्त करने का भी रखा जाएगा प्रस्ताव
नैनीताल रोड पर जीआरएम स्कूल के पास नगर निगम सुधार क्षेत्र में स्थित निगम की 4170 वर्गमीटर भूमि है। इसका पट्टा दिया गया था। इस भूमि के पट्टे की अवधि दिसंबर 2012 में समाप्त हो चुकी है। इसलिए नगर निगम इस पट्टे का नवीनीकरण करने के बजाय उसका जन सुविधाओं के लिए इस्तेमाल करने का फैसला लिया है। इसलिए कार्यकारिणी की बैठक में इस प्रस्ताव भी खास तौर से उठाया जाएगा।

नगर निगम उपसभापति व कार्यकारिणी सदस्य संजय राय ने बताया कि कार्यकारिणी की शिकायत पर ही नॉवल्टी के पास दुकानों के निर्माण को लेकर जांच हुई थी, जिसमें अवैध निर्माण मिले थे। इन्हें सील भी नहीं किया गया है। कार्यकारिणी की बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

बरेली: जिला अस्पताल में जल्द होगी हेपेटाइटिस की जांच

संबंधित समाचार