बरेली: जिले में 67 फीसदी लोग कोरोना संक्रमण से लड़ने को तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की टीम ने 4 जुलाई को जिले के चिह्नित गांवों में एंटीबॉडी परीक्षण के लिए रैंडम ब्लड सैंपल लिए थे। चौथे चरण के तहत टीम ने गांवों समेत कुल 10 इलाकों में सीरो सर्वे किया था। 500 सैंपल में से 335 लोगों के शरीर में एंटीबॉडी …

बरेली, अमृत विचार। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की टीम ने 4 जुलाई को जिले के चिह्नित गांवों में एंटीबॉडी परीक्षण के लिए रैंडम ब्लड सैंपल लिए थे। चौथे चरण के तहत टीम ने गांवों समेत कुल 10 इलाकों में सीरो सर्वे किया था। 500 सैंपल में से 335 लोगों के शरीर में एंटीबॉडी मिली है। यानि करीब 67 फीसदी लोगों का शरीर कोरोना संक्रमण से लड़ने लायक पाया गया है। सर्वे में जिन लोगों को शामिल किया गया, उनमें कोरोना से ग्रसित के साथ वे लोग भी शामिल थे, जो संक्रमण का शिकार नहीं हुए थे।

सीरो सर्विलांस के नोडल अधिकारी डा. मीसम अब्बास ने बताया कि लोगों के शरीर में एंटीबॉडी जांच के लिए आईसीएमआर की टीम बीते दिनों बरेली पहुंची थी। दो दिवसीय सीरो सर्वे के लिए अलग-अलग इलाकों में 18 सदस्यीय टीम गई। इस दौरान 400 नागरिकों के साथ ही 100 स्वास्थ्य कर्मचारियों के खून के नमूने लिए गए थे।

टीम ने गरीबपुरा, जाफरपुर, केसरपुर, रामपुर बुजुर्ग, हदौरिया, सनेकपुर, रमपुरा रतन, धौराटांडा, वार्ड-14, बरेली शहर वार्ड-34, वार्ड- 69 समेत दस गांवों में 40-40 लोगों का रैंडम ब्लड सैंपल लिया था।

जिला सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना के केस कम होने के बाद कम्युनिटी में लोगों के ब्लड सैंपल लेकर स्टडी की जाती है। इससे यह पता लगाया जाता है कि उनके शरीर में संक्रमण के बाद कितनी एंटीबॉडी बनी। अगर व्यक्ति संक्रमित नहीं भी हुआ है तो उसके शरीर में संक्रमण से लड़ने के लिए कितनी एंटीबॉडी मौजूद है, इसका सीरो सर्वे के जरिए पता लगाया जाता है। चौथे चरण के सीरो सर्वे में जिले में 500 सैंपल लिए गए, जिसमें 67 प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडी मिली है।

बरेली: अब ग्रामीणों को जरूरी सेवाओं के लिए नहीं लगानी पड़ेगी दौड़

संबंधित समाचार