हल्द्वानी: राज्य कर अधिकारियों को न दुकान में आने देंगे न देंगे कोई जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने राज्य कर विभाग के दुकान-दुकान सर्वे करने का विरोध किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यापार मंडलों की सहमति के बिना राज्य कर अधिकारी दुकानों पर पहुंचे तो उन्हें खदेड़ दिया जाएगा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की आवश्यक बैठक सोमवार को संपन्न हुई। बैठक …

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने राज्य कर विभाग के दुकान-दुकान सर्वे करने का विरोध किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यापार मंडलों की सहमति के बिना राज्य कर अधिकारी दुकानों पर पहुंचे तो उन्हें खदेड़ दिया जाएगा।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की आवश्यक बैठक सोमवार को संपन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि राज्य कर विभाग ने दुकान-दुकान जाकर सर्वे करने का ऐलान किया है। जिसका संगठन घोर विरोध करता है। वैसे ही कोविड कफर्यू से बाजार बंद थे अब रियायत मिली है तो राज्य कर अधिकारी सर्वे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न करना चाह रहे हैं इसे बिल्कुल  भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि राज्य कर विभाग का यह तुगलकी फरमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक राज्य कर अधिकारी व्यापार मंडलों के साथ वार्ता कर सहमति नहीं लेते हैं तब तक उनको सर्वे में सहयोग नहीं दिया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से अपील की है कि वे राज्य कर अधिकारियों को दुकानों में घुसने  नहीं दें और न ही कोई जानकारी दें। इस दौरान कुसुम दिगारी, उर्वशी बोरा, दिनेश अग्रवाल, परमजीत सिंह पम्मा आदि मौजूद थे।

 राज्य कर अधिकारियों के विरोध का जिम्मा भी सौंपा

राज्य कर अधिकारियों के विरोध के लिए समितियां बना दी गई हैं। यदि शहरी क्षेत्र के किसी दुकानदार के पास राज्य कर अधिकारी पहुंचता है तो महानगर इकाई अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल को सूचित किया जाए। जबकि ग्रामीण इकाई  मुखानी -कुसुमखेड़ा में  अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, महामंत्री प्रताप जोशी व देवलचौड़ में प्रफुल्ल पंकज पांडे को तुरंत सूचना दी जाए। संगठन मौके पर पहुंच कर राज्य कर विभाग की तुगलकी फरमान का विरोध करेगा।

संबंधित समाचार