बनबसा: जिला स्तरीय ट्रायल में जिले के युवा क्रिकेटरों की उपेक्षा से आक्रोश
बनबसा, अमृत विचार। जिला स्तरीय ट्रायल में जिले के युवा क्रिकेटरों की उपेक्षा और बाहरी क्रिकेटरों को मौका देने से बनबसा क्रिकेट क्लबों से जुड़े लोग भड़क गए हैं। उन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है।मिनी स्टेडियम क्रिकेट क्लब और बनबसा कैनाल क्रिकेट क्लब से जुड़े लोग सोमवार को टनकपुर पहुंचे …
बनबसा, अमृत विचार। जिला स्तरीय ट्रायल में जिले के युवा क्रिकेटरों की उपेक्षा और बाहरी क्रिकेटरों को मौका देने से बनबसा क्रिकेट क्लबों से जुड़े लोग भड़क गए हैं। उन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है।मिनी स्टेडियम क्रिकेट क्लब और बनबसा कैनाल क्रिकेट क्लब से जुड़े लोग सोमवार को टनकपुर पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम हिमांशु कफल्टिया को सौंपा। उन्होंने जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि सचिव द्वारा जिले की युवा क्रिकेट प्रतिभाओं की उपेक्षा की जा रही है, जबकि दूसरे जिले के युवा क्रिकेटरों को मौका दिया जा रहा है।
यह भी आरोप लगाया कि उनके क्रिकेट क्लबों पर बेवजह प्रतिबंध लगाया गया है। इस बाबत उन्होंने एसोसिएशन अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी को भी अवगत करा दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सुरेश सिंह, हिम्मत सिंह, गोपाल राम, चंदन सिंह, सुरेश महर, योगेश पांडे, राकेश चंद, दीपक पचैली, मुकेश उपाध्याय, जगदीश चंद, दीपक आदि मौजूद थे।
