अल्मोड़ा: कुंजवाल ने तोड़ा अनशन, कार्रवाई को एक माह का अल्टीमेटम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जागेश्वर धाम में बरेली के आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप द्वारा मंदिर प्रबंधक और पुजारियों से अभद्र व्यवहार के विरोध में 24 घंटे के अनशन पर बैठे जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने सोमवार को अपना अनशन तोड़ दिया। कुंजवाल ने कहा है कि मंदिर प्रबंधक द्वारा सांसद और उनके दो साथियों …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जागेश्वर धाम में बरेली के आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप द्वारा मंदिर प्रबंधक और पुजारियों से अभद्र व्यवहार के विरोध में 24 घंटे के अनशन पर बैठे जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने सोमवार को अपना अनशन तोड़ दिया। कुंजवाल ने कहा है कि मंदिर प्रबंधक द्वारा सांसद और उनके दो साथियों के खिलाफ अगर कार्रवाई नहीं की गई तो एक महीने के बाद फिर से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

बीते शनिवार को जागेश्वर पहुंचे भाजपा के सांसद धर्मेंद्र कश्यप द्वारा मंदिर दर्शन की समय सीमा का उल्लघंन किए जाने और प्रबंधक और पुजारियों से अभद्र व्यवहार के बाद क्षुब्ध होकर विधायक कुंजवाल ने जागेश्वर में अनशन शुरू कर दिया था। विधायक कुंजवाल ने 24 घंटे बाद सोमवार को कार्यकर्ताओं द्वारा जूस पिलाने के बाद अपना अनशन तोड़ा।

उन्होंने कहा कि मंदिर प्रबंधक द्वारा सांसद और उनके दो साथियों के खिलाफ जो मुकदमा दर्ज कराया है। प्रशासन को उस पर शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा भी भारत की संसद के लिए निर्वाचित एक सांसद की इस अभद्रता और कृत्य के लिए कठोर दंड देना चाहिए। कुंजवाल ने कहा है कि अगर इस मामले में एक महीने के अंदर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो देवभूमि की जनता चुप नहीं बैठेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता स्थानीय जनता के सहयोग से फिर आंदोलन करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि बरेली के सांसद के इस कृत्य से यह साफ हो गया है कि अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष पूरन बिष्ट, प्रशांत भैंसोड़ा, पिथौरागढ़ के पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, दीवान सतवाल, दीवान भैंसोड़ा, राहुल छिम्वाल, हरीश जोशी, पून पांडे, कुंदन गैड़ा, हीरा डोलिया, मनोज रावत, नरेंद्र बनौला, कुंदन सिंह, ललित गैड़ा, गणेश प्रसाद, पूरन पाटनी, प्रेमा देवी, कमल भट्ट, नारद भट्ट, दिनेश जोशी आदि मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार