रायबरेली: किशोरी अगवाकर युवक ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज, तलाश जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। रायबरेली जेले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र से एक शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शौंच क्रिया के बाद वापस लौट रही 13 वर्षीय किशोरी को गांव के ही एक युवक ने अगवा कर अपनी हवस का शिकार बना डाला। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ …

रायबरेली। रायबरेली जेले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र से एक शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शौंच क्रिया के बाद वापस लौट रही 13 वर्षीय किशोरी को गांव के ही एक युवक ने अगवा कर अपनी हवस का शिकार बना डाला। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक शिवगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम करीब 7 बजे शौंच क्रिया कर वापस लौट रही किशोर को पहले से घात लगाए बैठे 22 वर्षीय युवक चन्दन ने किशोरी को अगवा कर लिया फिर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों के मुताबिक काफी देर तक जब किशोरी वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने किशोरी की खोजबीन शुरू कर दी। तभी रास्ते में वह रोते हुए घर आ रही किशोरी ने परिजनों को आप बीती बताई।

किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक चंदन के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष रवीद्र सोनकर ने बताया कि आरोपी चंदन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द ही अभियुक्त सलाखों के पीछे होगा।

संबंधित समाचार