बरेली: एमबीए- बीफार्मा का परिणाम जारी
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय एक-एक कर सभी पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी कर रहा है। विश्वविद्यालय ने एमबीए व बीफार्मा विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही अन्य कई परिणाम भी जारी किए हैं। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने बताया कि जल्द ही स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय एक-एक कर सभी पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी कर रहा है। विश्वविद्यालय ने एमबीए व बीफार्मा विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं।
इसके साथ ही अन्य कई परिणाम भी जारी किए हैं। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने बताया कि जल्द ही स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष के प्रोन्नत छात्रों का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।
