सात माह बाद टनकपुर से त्रिवेणी एक्सप्रेस रेल सेवा का संचालन शुरू
टनकपुर, अमृत विचार। आखिरकार लंबे समय के बाद टनकपुर से त्रिवेणी के लिए सोमवार से रेल सेवा प्रारंभ हो गई है। कोरोना संक्रमण काल में बंद की गई त्रिवेणी एक्सप्रेस सेवा का संचालन टनकपुर से फिर शुरू कर दिया गया है। लगभग सात माह के अंतराल के बाद सोमवार को ट्रेन रवाना की गई। कोरोना …
टनकपुर, अमृत विचार। आखिरकार लंबे समय के बाद टनकपुर से त्रिवेणी के लिए सोमवार से रेल सेवा प्रारंभ हो गई है। कोरोना संक्रमण काल में बंद की गई त्रिवेणी एक्सप्रेस सेवा का संचालन टनकपुर से फिर शुरू कर दिया गया है। लगभग सात माह के अंतराल के बाद सोमवार को ट्रेन रवाना की गई। कोरोना संक्रमण के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया था। उनमें से एक त्रिवेणी एक्सप्रेस भी थी। टनकपुर से सिंगरौली व शक्तिनगर तक चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस प्रयागराज होकर जाती है। इसका संचालन बंद होने से यात्रियों को असुविधा हो रही थी।
कोरोना संक्रमण का असर कम होने पर अब टनकपुर से त्रिवेणी एक्सप्रेस पटरी पर दौडऩी शुरू हो गई है। सोमवार को टनकपुर से सुबह 8:25 बजे ट्रेन सिंगरौली के लिए रवाना हुई। मंगलवार को ट्रेन टनकपुर से शक्तिनगर के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को टनकपुर से सिंगरौली जाएगी और चार दिन मंगलवार, गुुरुवार, शनिवार एवं रविवार को टनकपुर से शक्तिनगर के लिए चलेगी। स्टेशन अधीक्षक डीएस दरियाल ने बताया कि सोमवार को ट्रेन सही समय पर टनकपुर से रवाना की गई।
