टनकपुर: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति गानों का होगा प्रसारण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एडीएम ने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश फोटो में चम्पावत जिला सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेते अपर जिलाधिकारी त्रिलोक सिंह मर्तोलिया टनकपुर, अमृत विचार। जिला प्रशासन ने इस बार कोविड नियमों का पालन के साथ स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के …

एडीएम ने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
फोटो में चम्पावत जिला सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेते अपर जिलाधिकारी त्रिलोक सिंह मर्तोलिया

टनकपुर, अमृत विचार। जिला प्रशासन ने इस बार कोविड नियमों का पालन के साथ स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में अपरजिलाधिकारी त्रिलोक सिंह मर्तोलिया की अध्यक्षता में जिला सभागार में बैठक आयोजित की गई। अपरजिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के समस्त कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण राष्ट्रीय गान संबोधन का कार्यक्रम होगा।

स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जनपद की प्रत्येक नगर पालिका,नगर पंचायत व ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान चलाया जाएगा, साथ ही कार्यक्रम से संबंधित आयोजन स्थल,पार्क, स्मारक, प्रतिमाओं तथा मार्ग में सफाई व्यवस्था की जाएगी। 14 एवं 15 अगस्त की शाम 6 से रात्रि 11 बजे तक सरकारी भवनों, इमारतों को प्रकाश कर जगमगाया जाएगा। 14 अगस्त को शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक तथा 15 अगस्त की प्रातः 6 से 11 बजे तक लाउडस्पीकर के माध्यम से देश प्रेम एवं देशभक्ति के गीतों का प्रसारण किया जाएगा।

एडीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद के अंतर्गत विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों में ऑनलाइन डिजिटल माध्यम से क्विज़,डिबेट, निबंध,लेखन आदि प्रतियोगिताएं कराए जाने के भी निर्देश दिए। इस बीच स्वतंत्रता दिवस पर वन विभाग चम्पावत द्वारा समारोह के दौरान विशेष पौध रोपण कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। उन्होंने कहा की स्वतंत्रता दिवस परंपरागत एवं गरिमामयी तरीके से आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 नियमों का विशेष ध्यान रखे जाने के लिए विशेष दिशा निर्देश दिए गए। कहा कि सभी कार्यालय स्थल पर थर्मल स्कैनिंग और हैंड सेनेटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था हो, कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के नहीं आए तथा आवश्यक सोशल डिस्टेंसिग का पालन करें।

इस अवसर पर अपरजिलाधिकारी त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर0पी0 खण्डूरी, मुख्य शिक्षा अधिकारी आर0सी0 पुरोहित, मुख्य कृषि अधिकारी राजेश उप्रेती, जिला क्रीड़ा व सूचना अधिकारी आर0एस0 धामी, डीपीआरओ सुरेश बेनी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बी0एस0 जंगपांगी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार